Haryana News: खिलाड़ियों का नहीं होगा अपमान, हरियाणा में मिलेगा सम्मान, खेल मंत्री का बड़ा बयान – Zee News

Haryana: विधानसभा सत्र के दौरान सदन में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा देश का नाम रोशन करने वाले खिलाडियों को नकद ईनाम और सरकारी नौकरियां देने में सरकार ‌द्वारा कोई भी भेदभाव और वादाखिलाफी नहीं की जा रही है.
Trending Photos
Haryana News: खेल मंत्री आज विधानसभा सत्र के दौरान सदन में कुछ सदस्यों द्वारा लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे. खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा राज्य के ओलम्पिक पैरालम्पिक, एशियन / पैरा एशियन गेम्स और कई अन्य चैम्पियनशिप में पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाडियों को नकद ईनाम और सरकारी नौकरियां देने में सरकार ‌द्वारा कोई भी भेदभाव और वादाखिलाफी नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार हमेशा से ही खिलाडियों की हितैषी रही है. देश का नाम रोशन करने वाले खिलाडियों को समय-समय जारी नकद पुरस्कार नीतियों अनुसार नकद ईनाम प्रदान किया जा रहा है.

गौरव गौतम ने बताया कि वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने और प्रतिभागिता करने वाले प्रदेश के खिलाडियों को 01.04.2017 से प्रभावी हरियाणा सरकार की नकद ईनाम अधिसूचना के तहत नकद पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि वर्ष 2014-15 से अब तक 16409 खिलाड़ियों को 641.08 करोड़ रुपये के नकद ईनाम प्रदान किए जा चुके हैं. खिलाड़ी सरकारी नौकरी के लिए अपना आवेदन पत्र खेल विभाग के निदेशालय, पंचकूला में जमा करा सकते हैं. खेल मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2013-14 से अभी तक 231 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी ऑफर किया गया है, जिसमें से कुल 203 खिलाड़ियों द्वारा नौकरी ज्वाइन की गई है.

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार में ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर खिलाड़ी को 5 करोड़, सिल्वर जीतने पर 3 करोड़ और कांस्य पदक जीतने पर 2 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाता था. ओलंपिक में भागीदारी करने पर खिलाड़ी को 11 लाख रुपये दिए जाते थे. जबकि भाजपा की मौजूदा सरकार में ओलंपिक में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर खिलाड़ी को 6, 4 और ढाई करोड़ रुपये का इनाम दिया जाता है. ओलंपिक में भागीदारी करने वाले खिलाड़ी को 15 लाख रुपये दिए जाते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- Karnal News: करनाल में घर के बाहर खड़ी कार पर अज्ञात व्यक्ति ने डाला ज्वलनशील पदार्थ
उन्होंने बताया कि तत्कालीन कांग्रेस की सरकार में एशियम गेम्स में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 2 करोड़ और 1 करोड़ और 50 लाख, भागीदारी करने पर 5 लाख रुपये दिए जाते थे, जबकि मौजूदा भाजपा की सरकार में एशियन गेम्स में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 3 करोड़ और 1.50 करोड़ और 75 लाख रुपये और भागीदारी करने वाले खिलाड़ी को साढ़े सात लाख रुपये दिए जाते हैं. 
Input- VIJAY RANA
हरियाणा की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Haryana News in Hindi और पाएं Haryana latest news in hindi  हर पल की जानकारी । हरियाणा  की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News