Delhi News: 28-29 अगस्त को ठप रहेगा दिल्ली का न्यायिक कामकाज, वकीलों ने किया एलजी नोटिफिकेशन का विरोध – Zee News

Delhi District Courts: दिल्ली के जिला न्यायालयों में वकील 28 और 29 अगस्त 2025 को न्यायिक कार्य से पूरी तरह दूरी बनाएंगे.समिति ने उपराज्यपाल द्वारा 13 अगस्त 2025 को जारी की गई अधिसूचना को जनविरोधी बताते हुए विरोध की घोषणा की है.
Trending Photos
Delhi News: राजधानी में सभी जिला न्यायालयों में वकील 28 और 29 अगस्त 2025 को न्यायिक कार्य से पूरी तरह दूरी बनाएंगे. ये फैसला दिल्ली के जिला न्यायालयों की सभी बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति द्वारा सबकी सहमती से लिया गया है. समिति ने उपराज्यपाल द्वारा 13 अगस्त 2025 को जारी की गई अधिसूचना को जनविरोधी और एकतरफा बताते हुए इसका विरोध करने की घोषणा की है.

गृह मंत्रालय के निर्देशों की अनदेखी का आरोप
समिति का कहना है कि उपराज्यपाल की यह अधिसूचना भारत सरकार के गृह सचिव द्वारा 15 जुलाई 2024 को जारी परिपत्र के खिलाफ है और इसकी अवहेलना करते हुए इसे लागू किया गया है. इसी कारण, दिल्ली के सभी जिला न्यायालयों में दोनों दिन कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा. विरोध को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे दिल्ली के वकील राज निवास मार्ग स्थित उपराज्यपाल भवन के बाहर प्रदर्शन करेंगे. यह प्रदर्शन सिविल लाइंस, नई दिल्ली में स्थित 6, राज निवास मार्ग पर होगा। इससे पहले, सुबह 11:30 बजे तीस हजारी कोर्ट के सेंट्रल हॉल के सामने अधिवक्ता एकत्र होंगे, जहां से वे सामूहिक रूप से एलजी भवन की ओर रवाना होंगे.

साकेत बार एसोसिएशन के मानद सचिव अनिल कुमार बसोया द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि सुबह 10 बजे, साकेत कोर्ट के गेट नंबर 2 से विशेष बसें तीस हजारी कोर्ट के लिए चलेंगी, ताकि अधिक से अधिक अधिवक्ता इस विरोध में शामिल हो सकें. वहीं बार समन्वय समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन दो दिनों के दौरान किसी भी प्रकार के सरकारी वकील जैसे अभियोजक, ईडी/सीबीआई वकील या पुलिस अधिकारी को अदालतों में मौजूद होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. यह कदम विरोध को पूरी तरह प्रभावी और संगठित बनाने के लिए उठाया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- DU में असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी, सैलरी 1.80 लाख से ज्यादा, जल्दी करें आवेदन
वकीलों की एकता को सलाम
अनिल बसोया ने समस्त दिल्ली बार एसोसिएशनों, वकीलों और अन्य संबंधित पक्षों का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को समझते हुए एकजुटता दिखाई. उन्होंने सभी से अपील की है कि वे विरोध प्रदर्शन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर इसे एक ऐतिहासिक आंदोलन बनाएं.
Input- Sharad Bhardwaj
दिल्ली एनसीआर की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Delhi-NCR News in Hindi और पाएं Delhi-NCR latest News in Hindi हर पल की जानकारी । दिल्ली एनसीआर की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News