अरविंद केजरीवाल की थोड़ी देर में बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, यहां देखें – AajTak

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक यह प्रेस वार्ता दोपहर 12 बजे नई दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर होगी.
पार्टी कार्यालय पर होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन AAP कार्यालय, 1 पंडित रवि शंकर शुक्ला लेन, नई दिल्ली पर होगा. पार्टी ने इस पीसी को बेहद खास बताया है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल किस मुद्दे पर बोलेंगे.
यह भी पढ़ें: ‘केजरीवाल पर फर्जी केस लगाकर, BJP गिराना चाहती थी सरकार’, अमित शाह के बयान पर AAP का बड़ा आरोप
सोशल मीडिया पर लाइव देख सकते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस
आम आदमी पार्टी ने मीडिया को इस प्रेस वार्ता के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा है और साथ ही इसे लाइव देखने के लिए अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिंक शेयर किए हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस को पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स- एक्स, यूट्यूब और फेसबुक पर लाइव देखा जा सकता है.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News