आज की ताजा खबर, Hindi News, हिंदी न्यूज़ लाइव, 28 अगस्त 2025 LIVE : बिहार में SIR के खिलाफ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के वोटर अधिकार यात्रा का आज 12 वां दिन है। आज की यात्रा की शुरुआत सीतामढ़ी जिले से शुरू हो चुकी है। इसी बीच राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने जानकी मंदिर में पूजा- अर्चना की। राहुल गांधी की यात्रा आज मोतिहारी होते हुए बेतिया पहुंचेगी।
राहुल गांधी ने बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू करते हुए एनडीए पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एनडीए बिहार में ‘चुनाव चोरी’ की कोशिश कर रहा है, लेकिन बिहार की जागरूक और सावधान जनता इसे कामयाब नहीं होने देगी। राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान द्वारा प्रदत्त मतदाता अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रही है, और चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी की साजिश रच रही है। उन्होंने बिहार की जनता से एकजुट होकर अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने का आह्वान किया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने बिहार में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में उमड़ रहा जनसैलाब एक क्रांति का रूप ले रहा है, जो ‘एक व्यक्ति-एक मत’ के अधिकार को बचाने के लिए है। तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने 65 लाख मतों को खारिज कर और एक ही कमरे में 70-80 लोगों को जोड़कर दोतरफा चोरी की है, जिसे अब डकैती करार देते हुए उन्होंने कहा कि देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस नेता ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरने का ऐलान किया।
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव के साथ वे(राहुल गांधी) बिहार की यात्रा पर हैं और भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं लेकिन बिहार की जनता भ्रम में आने वाली नहीं है। यह 1990 से लेकर 2005 का बिहार नहीं है, लालू-रबड़ी के जंगलराज वाला बिहार नहीं है। बिहार विकास की ओर बढ़ चुका है… यहां अच्छी सड़क, बिजली, पानी और अस्पताल में अच्छा इलाज चाहिए जो बिहार को मिल रहा है… राहुल गांधी के स्वभाव में है कि वे देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर उनके और अपने विचारों का मिलन कर उसे यहां पर परोसते हैं।
Aaj KI Taaja Khabar Live: बिहार में इस वक्त SIR को लेकर विपक्ष आक्रामक है
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि बिहार की मतदाता सूचियों से 65 लाख गरीब और सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तहत सीतामढ़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निर्वाचन आयोग को अपने वोट का अधिकार ‘‘छीनने’’ की इजाजत नहीं देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हमने भाजपा और चुनाव आयोग का पर्दाफाश कर दिया है, जो वोट चुराने में लिप्त थे… उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में ऐसा किया। अब वे इसे बिहार में दोहराना चाहते हैं, जो हम उन्हें नहीं करने देंगे।’’ राहुल ने दावा किया कि आने वाले महीनों में वह ‘‘वोट चोरी’’ के बारे में और सबूत पेश करेंगे। रैली से पहले उन्होंने इलाके के प्रसिद्ध जानकी मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।
बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में हमने सबूत के साथ दिखाया है कि BJP ने ‘वोट चोरी’ की है। BJP के लोग ध्यान से सुन लें- हमने अभी सिर्फ एक विधानसभा का सबूत दिया है। आने वाले समय में हम लोकसभा, हरियाणा और बाकी प्रदेशों में भी ‘वोट चोरी’ का सबूत देंगे। हम ये साबित कर देंगे कि BJP-RSS ‘वोट चोरी’ कर ही चुनाव जीतते हैं।
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पिछले दिनों मोदी जी ने ट्रंप के दबाव में ये निर्णय लिया है कि अमेरिका से जो कपास भारत आता है अभी तक उसमें 11 % ड्यूटी लगती थी लेकिन अब ये 11 % ड्यूटी हटा दी गई है और अब अमेरिका से आने वाली कपास पर कोई ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। ये ड्यूटी केवल 40 दिनों (19 अगस्त से 30 सितंबर तक) तक हटाई गई है। ये देश के किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। अब जो अमेरिका से कपास आएगी वो भारत के किसानों के कपास से सस्ती होगी। तो भारत के किसान कहां जाएंगे और किसानों का कपास कौन खरीदेगा।”
केजरीवाल ने कहा कि अमेरिका ने 50% टैरिफ भारत पर लगाया है। हमें भी कपास पर 11% से 50% टैरिफ कर देना चाहिए था दूसरों देशों ने यही किया…ट्रंप ने 50% टैरिफ लगाया तो हमें 100% टैरिफ लगा देना चाहिए था क्या हम कमजोर देश हैं।
बिहार मंत्री अशोक चौधरी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा, “कैसे ये वोट चोरी है ? अगर हमारी सरकार हर जगह बन जाती तब न ये वोट चोरी कहलाती। ये तो आप एक धारणा बना रहे हैं कि जनता के वोट से नहीं बल्कि भाजपा वोट चोरी से सरकार बनाती है जबकि आपका अपना जमीन खिसक गया है। जनता ने आपको इतने लंबे समय से आपको प्यार और समर्थन दिया तो आप उस वोट को आप एकत्रित करने में सक्षम नहीं हो पाए। अब आप दूसरो पर आरोप लगा रहे हैं…”
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सीतामढ़ी में माता सीता के मंदिर में दर्शन कर देश और राज्य की प्रगति के लिए प्रार्थना की।उन्होंने कहा, “माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे. हम यहां लोककल्याण मांगने आए हैं ताकि देश और बिहार राज्य की तरक्की हो।” इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
Vaishno Devi Yatra: जम्मू के रियासी और डोडा जिलों में मंगलवार और बुधवार के बीच कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से अधिकांश वैष्णो देवी जाने वाले तीर्थयात्री थे। जम्मू प्रांत में 24 घंटों के दौरान दर्ज की गई अब तक की सबसे भारी बारिश के कारण मौतें और तबाही मची है।
https://www.jansatta.com/national/why-was-vaishno-devi-yatra-not-stopped-despite-weather-warnings-jammu-and-kashmir-cm-omar-poser-on-pilgrims-peril/4113698/
Anantnag Court Judge: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और बारिश ने तबाही मचा रखी है। बाढ़ के पानी से जम्मू और दक्षिण कश्मीर के कई इलाके डूब चुके हैं। बुधवार को बाढ़ की वजह से जम्मू-कश्मीर का अनंतनाग जिला न्यायालय परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया।
https://www.jansatta.com/national/floods-may-have-submerged-the-court-but-justice-must-not-sink-judge-tahir-khursheed-raina-reaches-by-boat-anantnag-court/4113866/?ref=hometopblock_hp
जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में भारतीय सेना और स्थानीय पुलिस की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने गुरुवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संभावित घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिलने के बाद भारतीय सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी, जिस पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। सेना ने जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादियों को मार गिराया।
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से न सिर्फ इन दोनों राज्यों बल्कि पंंजाब के कई इलाके भी बाढ़ से प्रभावित हैं। जम्मू-कश्मीर के भदरवाह में आधी रात भारी बारिश के बाद आई तेज बाढ़ में कई घरों और मंदिरों टूटने की खबर है, यहां प्रशासन लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जा रहा है।
https://www.jansatta.com/national/salal-dam-chenab-river-all-gates-opened-jammu-tawi-punjab-patiala-himachal-flood-mausam-rain-updates/4113990/?ref=hometopblock_hp
अमेरिकी कांग्रेस के विदेश मामलों की समिति में डेमोक्रेटिक सांसदों ने बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप सरकार के भारत पर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाने के फैसले की कड़ी आलोचना की। उनका कहना है कि यह कदम “यूक्रेन की समस्या से बिलकुल भी जुड़ा नहीं लगता”। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समिति के डेमोक्रेट सांसदों ने लिखा कि अमेरिका को उन देशों पर ध्यान देना चाहिए जो “बड़ी मात्रा में रूस का तेल खरीदते हैं”, लेकिन इसके बजाय ट्रंप प्रशासन ने भारत पर टैरिफ लगा दिया। उनके मुताबिक, इससे अमेरिका के आम लोगों को भी नुकसान हो रहा है और भारत के साथ संबंध भी बिगड़ रहे हैं।
https://www.jansatta.com/international/us-democrats-criticise-donald-trump-for-tariffs-on-india-not-about-ukraine-at-all/4113964/?ref=hometopblock_hp
राजद नेता मनोज कुमार झा ने सीतामढ़ी में वोटर अधिकार यात्रा को लेकर कहा कि यह यात्रा, जो चुनाव आयोग और भाजपा की कथित मिलीभगत के खिलाफ आक्रोश से शुरू हुई थी, ने पूरे देश और दुनिया का ध्यान खींचा है। उन्होंने कहा, “हमें अंदाजा नहीं था कि यह यात्रा इतनी व्यापक होगी। आज एक-एक बच्चा कह रहा है ‘वोट चोरी, गद्दी छोड़ो’। मत सबसे बड़ा मौलिक अधिकार है। अगर आपका वोट सुरक्षित नहीं, तो न आपका वर्तमान सुरक्षित है, न भविष्य।” उन्होंने जोर देकर कहा कि इस आंदोलन ने लोकतंत्र के मूल को खतरे में डालने वालों के खिलाफ माहौल बदल दिया है।
CPI(ML) नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने INDIA गठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को बिहार में एक ऐतिहासिक आंदोलन की शुरुआत बताते हुए कहा कि इसे जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के जरिए 1.5-2 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से काटने की साजिश रची गई। भट्टाचार्य ने मांग की कि जिनके नाम काटे गए, उन्हें सूची में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा, “चुनाव में एक-एक वोट का सही इस्तेमाल कर इस धोखेबाज डबल इंजन सरकार को हटाना जरूरी है, जिसने बिहार को डबल धोखा दिया।” यह आंदोलन बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मां सीता के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसी बीच उनके साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
बिहार से शुरू हुई ‘वोटर अधिकार यात्रा’, अब पूरे भारत में लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि इस सप्ताह प्रियंका गांधी, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन इसमें शामिल हुए थे। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया 29 अगस्त को और पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 30 अगस्त को यात्रा में शामिल होंगे। आने वाले दिनों में झारखंड के हेमंत सोरेन, हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित अन्य वरिष्ठ विपक्षी नेता भी इस आंदोलन को मजबूती देंगे।
जदयू नेता नीरज कुमार ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जननायक कर्पूरी ठाकुर की विरासत को दफनाने आए हैं और बिहार में मूलभूत विकास के मुद्दों पर बहस करने में असमर्थ हैं। उन्होंने राहुल के वोट चोरी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि 2015 में कांग्रेस को बिहार में 6.7% और 2020 में 9.4% वोट मिले, जिसे उन्होंने तंज कसते हुए वोट चोरी का दावा बताया। इसके साथ ही, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर बिहारियों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए नीरज ने कहा कि स्टालिन और कांग्रेस ने बिहार के लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की हैं, जिसे वे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
Aaj KI Taaja Khabar Live: बिहार में SIR को लेकर को विपक्ष ने चुनाव आयोग के साथ मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि यह हथकंडे वोट चोरी के हैं, लेकिन हम वोट चोरी नहीं होने देंगे। वहीं, चुनाव आयोग ने कहा कि वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण किया जा रहा है।