Self-Defense Program: गाजियाबाद में महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को एक विशेष सेल्फ डिफेंस प्रोग्राम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला पुलिस बल ने भाग लिया.
Trending Photos
Ghaziabad News: गाजियाबाद के वेब सिटी इलाके में महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को एक विशेष सेल्फ डिफेंस प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का संचालन कवच संस्था द्वारा किया गया, जो लंबे समय से आत्मरक्षा की तकनीकें सिखाने का कार्य कर रही हैं. संस्था के प्रशिक्षक अब तक आर्मी कमांडो और सेना के जवानों को भी प्रशिक्षण दे चुके हैं.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला पुलिस बल ने भाग लिया और आत्मरक्षा से जुड़ी कई नई-नई तकनीकें सीखीं. प्रशिक्षकों ने ऐसे सरल उपाय भी सिखाए, जिनके माध्यम से महिलाएं विपरीत परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रख सकती हैं और जरूरत पड़ने पर दूसरों की भी मदद कर सकती हैं. महिला पुलिसकर्मियों ने प्रशिक्षण को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वे किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए ज्यादा तैयार महसूस कर रही हैं.
कार्यक्रम के दौरान गाजियाबाद के एडिशनल कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने आत्मरक्षा की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण न केवल महिला पुलिस बल की क्षमता को बढ़ाते है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं. उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा की कला सीखना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि यह हमें मुश्किल हालात में डटकर खड़े होने की ताकत प्रदान करती है. वहीं, ACP प्रिया श्रीपाल ने प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि कवच संस्था द्वारा सिखाई गई तकनीकें वास्तविक जीवन में बेहद कारगर साबित होंगी.
ये भी पढ़ें- हरियाणा में 23 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 25 सिंतबर से मिलेंगे 2100 रुपये महीना
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिला पुलिस बल को समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों से गुजरना चाहिए ताकि वह लगातार अपनी स्किल्स को अपडेट कर सकें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने में सक्षम रहें.
इस तरह गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में आयोजित यह सेल्फ डिफेंस प्रोग्राम महिला पुलिस बल के लिए नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आया है.
Input- Piyush Gaur
दिल्ली एनसीआर की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Delhi-NCR News in Hindi और पाएं Delhi-NCR latest News in Hindi हर पल की जानकारी । दिल्ली एनसीआर की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.