सर्वे: आज लोकसभा चुनाव हुए तो किसकी बनेगी सरकार? कांग्रेस को झटका, भाजपा के लिए खुशखबरी – Hindustan

अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं, तो देश में किसकी सरकार बनेगी? एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन में से किसे सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी? इन तमाम सवालों का जवाब देते हुए एक दिलचस्प सर्वे सामने आया है। दरअसल नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अपने तीसरे कार्यकाल के 14 महीने पूरे कर चुकी है। लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज भाजपा 2024 में पूर्ण बहुमत से चूक गई थी। ऐसे में आज चुनाव हों तो क्या भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल कर पाएगी? आइए जानते हैं।
इंडिया टुडे और C-Voter द्वारा हाल ही में किए गए ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे के अनुसार, यदि आज लोकसभा चुनाव होते हैं, तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 324 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक को 208 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 11 सीटें मिलने का अनुमान है। पार्टी के हिसाब से सीटों को देखें तो सर्वे में भाजपा को सबसे ज्यादा 260 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को महज 97 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य दल 186 सीटें जीत सकते हैं।
सर्वे की मानें तो यह कांग्रेस पार्टी के लिए एक झटका है। दरअसल कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 में 99 सीटें जीती थीं। लेकिन ताजा सर्वे में उसकी दो सीटें कम दिखाई गई हैं। वहीं भाजपा ने 240 सीटें जीती थीं लेकिन सर्वे में उसकी सीटों की संख्या 260 हो गई है।
इसके अलावा, अगर आज आम चुनाव हुए तो NDA को 47 फीसदी और इंडिया गठबंधन को 41 फीसदी वोट मिलेंगे। वहीं अन्य को 12 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। पार्टी वाइज वोट शेयर की बात करें तो अकेले भाजपा को 41 फीसदी और कांग्रेस को महज 21 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं अन्य दलों को 38 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
सर्वे में भाग लेने वाले 52% लोगों ने नरेंद्र मोदी को अगले प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे उपयुक्त बताया। यह आंकड़ा दर्शाता है कि मोदी अभी भी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदर्शन की बात करें तो सर्वे में 34 फीसदी लोगों ने इसे बहुत अच्छा बताया है। वहीं 13 फीसदी लोगों ने खराब और 14 फीसदी लोगों ने बहुत खराब बताया है।
सर्वे में कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को 25 फीसदी लोगों ने अगले पीएम के तौर पर सबसे बेहतर चेहरा माना। नेता विपक्ष के तौर पर राहुल गांधी के प्रदर्शन की बात करें तो सर्वे में शामिल 28 फीसदी लोगों ने इसे बहुत अच्छा माना है, 22 फीसदी लोगों ने अच्छा और 16 फीसदी लोगों ने औसत कहा है। हालांकि 15 फीसदी लोगों ने उनके प्रदर्शन को खराब और 12 फीसदी लोगों ने बहुत खराब बताया है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News