क्या डिमेंशिया का शिकार हैं ट्रंप? कैनिफोर्निया के गवर्नर गैविन क्रिस्टोफर न्यूसम ने किया बड़ा दावा – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Is Trump Dementia Patient: क्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप डिमेंशिया की बीमारी का शिकार है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है, क्योंकि कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन क्रिस्टोफर न्यूसम ने राष्ट्रपति ट्रंप का एक वीडियो री-ट्वीट करते हुए Grok पर डिमेंशिया डिजीज के बारे में सर्च करने पर आया जवाब अपने X हैंडल पर पोस्ट किया है, जिस देखकर दावा किया गया है कि कैलिफोर्निया के गवर्नर ने राष्ट्रपति ट्रंप को डिमेंशिया का शिकार बताया है।
https://t.co/qZw9UXmBlf pic.twitter.com/CSGyoDXXv7
कैलिफोर्निया के गवर्नर ने ऐसा राष्ट्रपति ट्रंप के विभिन्न मुद्दों पर बार-बार गलत और झूठे बयान दोहराने के आधार पर कहा है। न्यूसम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राष्ट्रपति ट्रंप के एक भाषण का क्लिप शेयर किया। AI चैटबॉट Grok से पूछा कि क्या डिमेंशिया का शिकार हुए लोग बार-बार झूठे बयान दोहराते हैं। चैटबॉट ने हां में जवाब दिया तो बतौर कैप्शन उन्होंने उस जवाब को पोस्ट कर दिया। इसे राष्ट्रपति ट्रंप की याददाश्त और मानसिक स्थिति पर तंज कहा गया है।
American Politician Gavin Newsom attacks US President Donald Trump with a Grok question on Dementia for repeating false statements or beliefs. https://t.co/dgCse7oTSl
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप अक्सर कैलिफोर्निया की वाटर सप्लाई को लेकर विवादित बयान देते रहे हैं, जिसकी वजह से उनके और कैलिफोर्निया के बीच राजनीतिक विरोध तेज हो गया है। भारत और पाकिस्तान का युद्ध खत्म कराने का दावा भी राष्ट्रपति ट्रंप अब तक 35 बार कर चुके हैं, जबकि राष्ट्रपति ट्रंप के दावे को भारत सरकार सिरे से खारिज कर चुकी है, फिर भी राष्ट्रपति ट्रंप हर इंटरव्यू में यह कहते हुए अपनी बड़ाई करते नजर आते हैं कि मैंने इतने युद्ध रुकवाए, भारत-पाक युद्ध रुकवाया।
बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बैसरन घाटी में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों ने जान गंवाई थी। इस हमले के लिए पाकिस्तान को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए भारत ने बदला लेने की ठानी। इसके लिए भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर जवाबी कार्रवाई की। 7 से 12 मई तक दोनों देशों में सैन्य संघर्ष हुआ और युद्ध चला।
यह भी पढ़ें: ‘इतना टैरिफ लगा दूंगा सिर घूम जाएगा’, ट्रंप ने PM मोदी से बातचीत को लेकर किया बड़ा दावा
13 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप सीजफायर कराने का क्रेडिट ले रहे हैं। उन्होंने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट लिखकर भी युद्धविराम कराने का दावा किया था। तब से अब तक कई मौकों पर या इंटरव्यू में वे यह बात दोहरा चुके हैं कि उनके बीच-बचाव करने पर ही भारत और अमेरिका का युद्ध खत्म हुआ था, जबकि भारत कई मौकों पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रपति ट्रंप के युद्धविराम कराने के दावों को सिरे से खारिज कर चुका है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News