Haryana News: गांव कैथला और मिर्जापुर में ग्रामीणों को एक जंगली जानवर दिखाई दिया है. वहीं गांव केथला में एक मरी हुई गो भी दिखाई दी, जिसको यह जंगली जानवर ही खा रहा था.इसके बाद आसपास के गांव में दहशत फैल गई.
Trending Photos
Kurukshetra News: गांव कैथला और मिर्जापुर में ग्रामीणों को एक जंगली जानवर दिखाई दिया है. इसके बाद आसपास के गांव में दहशत फैल गई. गांव में डर का माहौल हो गया है. वहीं ग्रामीणों ने दावा किया है वह शेर का बच्चे है. वहीं गांव केथला में एक मरी हुई गो भी दिखाई दी, जिसको यह जंगली जानवर ही खा रहा था. इसके बाद ग्रामीणों ने उसको देखा था और वह ग्रामीणों को देखकर धान के खेतों में चला गया था.
ग्रामिणों में डर का महौल
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि जब वह अपने खेत में जा रहे थे तो जंगली जानवर गोकू खा रहा था और उनको देखकर वह वापस मुड़ गया. जब नजदीक से देखा तो वह शेर का बच्चा था और उसके बाद वह धान के खेतों में चला गया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया. गांव मिर्जापुर की महिला ने बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ी थी. उसी समय एक शेर का बच्चा उनकी तरफ आने लगा, जिसके बाद उसने शोर मचाया और वह शोर सुनकर वापस खेतों में चला गया.
ये भी पढ़ें- 10 लाख की फर्जी लूट का पर्दाफाश, ड्राइवर ने खुद को मारी गोली, साले संग रची साजिश
लोगों का कहना है कि वह शेर का बच्चा था
मौके पर पहुंचे ज्योतिसर चौकी इंचार्ज संदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों को शेर के बच्चे की सूचना दी थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने वन विभाग को भी सूचित कर दिया है.मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी सुभाष ढुल ने जानकारी दी की ग्रामीणों ने उनको शेर के बच्चे की सूचना दी थी और वह मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी जांच की जा रही हैं, लेकिन उनका कोई भी ऐसा सुराग या निशान नहीं मिला है, जिसे साबित हो सके कि वह शेर था. उन्होंने कहा कि अभी अगर कोई फोटो वीडियो सामने आएगी तो उसके बाद ही कुछ कहना संभव होगा, लेकिन फिलहाल अभी तक उनको कोई भी ऐसा सुराग नहीं मिला है.
Input- DARSHAN KAIT
हरियाणा की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Haryana News in Hindi और पाएं Haryana latest news in hindi हर पल की जानकारी । हरियाणा की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.