साउथ के इस राज्य में BJP का बढ़ रहा ग्राफ, गिरा INDIA का वोट शेयर; सर्वे में क्या – Hindustan

दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में सियासी जमीन तलाश रही भारतीय जनता पार्टी का इंतजार और लंबा हो सकता है। हाल ही में हुए एक सर्वे में बताया गया है कि अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं, तो भाजपा महज तीन सीटें ही अपने नाम कर सकती है। हालांकि, सर्वे में केंद्र में विपक्षी गठबंधन यानी INDIA के राज्य में वोट शेयर में गिरावट का भी अनुमान लगाया गया है। खास बात है कि 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा तमिलनाडु में खाता भी नहीं खोल पाई थी।
मूड ऑफ द नेशन के अगस्त सर्वे में भाजपा के वोट शेयर में बढ़त और तीन सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। कहा जा रहा है कि इस आंकड़े की वजह राज्य में भाजपा और AIADMK के बीच गठबंधन और सियासी तस्वीर में अभिनेता विजय की एंट्री है। इंडिया टुडे के अनुसार, आंकड़ों से संकेत मिल रहे हैं कि विजय की टीवीके डिएमके के विरोधी वोट काट सकती है, जिसके चलते आखिरकार स्टालिन की पार्टी को ही फायदा हो सकता है।
सर्वे के अनुसार, डीएमके की अगुवाई वाले गठबंधन को 39 में से 36 पर जीत का अनुमान लगाया गया है। फरवरी में हुए इस सर्वे में पता चला था कि राज्य की सभी लोकसभा सीटें डीएमके-कांग्रेस गठबंधन के खाते में जा रही हैं। हालांकि, कुछ महीनों में राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।
वोट शेयर के लिहाज से भी भाजपा को कुछ फायदा होता नजर आ रहा है। सर्वे में बताया गया है कि 2024 में 18 प्रतिशत वोट हासिल करने वाली भाजपा का आज चुनाव होने की स्थिति में वोट शेयर 37 प्रतिशत हो सकता है। जबकि, फरवरी के सर्वे में यह आंकड़ा 21 फीसदी था। वहीं, INDIA गठबंधन का वोट शेयर फरवरी के सर्वे में 52 प्रतिशत था, जो अब घटकर 48 पर दिख रहा है। 2024 में वोट शेयर 47 फीसदी था।
जानकार मानते हैं कि डीएमके के विरोध में खड़े वोटर्स विजय की टीवीके का रुख कर सकते हैं। इसके चलते AIADMK के वोट बेस में वह सेंधमारी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो वोट बटेंगे और फायदा डीएमके को हो सकता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News