उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में लगातार बारिश से उफान पर अलकनंदा नदी
ट्रम्प टेरिफ से संकट में मेंथा उद्योग, करोडों का हुआ नुकसान
अकोला में फटा बादल, कई इलाकों में घरों में घुसा नाले का पानी
उत्तराखंड के चमोली में फटा बादल, केदारघाटी में बहा पुल
कृषि मंत्री आज कर्नाटक में करेंगे राष्ट्रीय कृषि कीट संसाधन ब्यूरो का निरीक्षण
खतरे के निशान के करीब बह रही दिल्ली में यमुना नदी
29 अगस्त को इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
उत्तराखंड में आज बारिश का रौद्र रूप, हिमाचल और कश्मीर में भी बरसेंगे बादल
देश के कई राज्यों में जहां मॉनसून एक्टिव है और पहाड़ी राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली-NCR में बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, लद्दाख, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दक्षिण भारत और नॉर्थ ईस्ट में इस बार अच्छी बारिश होगी. मौसम के अलावा आप यहां किसानों को मिलने वाली सरकारी स्कीम के फायदे और अन्य किसानों से जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं.
पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड: लगातार हो रही बारिश के बीच अलकनंदा नदी पूरे उफान पर है. बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन हाई अलर्ट पर है.
अमेरिका के प्रेसिडेंट ट्रंप के भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत के व्यापार पर खतरा मंडराने लगा है. इनमें से ही एक है मेंथा उद्योग पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रामपुर में मेंथा उद्योग की 1000 करोड रुपये प्रतिवर्ष का कारोबार है, जिसमें से अधिकतर कारोबार अमेरिका के कोलगेट जैसी बड़ी कंपनियों से होता है. इससे मेंथा उद्योग से बनाए जाने वाला पिपरमेंट दवाओं और टूथपेस्ट आदि में प्रयोग होता है, लेकिन 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद आप भारतीय कंपनियों के लिए अमेरिकी बाजार में चीन और दूसरे देशों से प्रतिस्पर्धा करना बेहद मुश्किल हो जाएगा. अभी से ही कंपनियों के ऑर्डर होल्ड पर लगा दिए हैं या निरस्त कर दिए गए हैं.
अकोला में बादल फटा! 2 घंटे की मूसलाधार बारिश से गुलढ़ी ओर उमरी इलाके में जलप्रलय, घरों में घुसा नाले का पानी – गरीबों का अनाज और सामान बर्बाद उमरी इलाके से दो बच्चों के साथ तीन बुजुर्ग को तलाठी स्थानिक और अग्निशामक दल ने रेस्क्यू कर बचाया.
उत्तराखंड में तबाही का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. चमोली जिले में एक बार फिर बादल फटा है. ये घटना तहसील देवाल के मोपाटा में हुई है, जिसमें दो लोगों के लापता होने की खबर है. प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है. वहीं केदारघाटी के लवारा गांव में पुल बहने से छेनागाड़ क्षेत्र में स्थिति गंभीर हो गई है. इसके अलावा रुद्रप्रयाग जिले में अलकनंदा और मंदाकिनी भी उफान पर हैं, इनका पानी घरों में घुस कर तबाही मचा रहा है. (कमल नयन सिलोड़ी/अंकित शर्मा की रिपोर्ट)
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एक दिवसीय कर्नाटक प्रवास पर
मैसूर और बेंगलुरू में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे शिवराज सिंह
सुबह 10:30 बजे मैसूर में श्री शिवरात्रि राजेंद्र महास्वामी जी जयंती समारोह में शामिल होंगे शिवराज सिंह
अपरान्ह 4 बजे बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय कृषि कीट संसाधन ब्यूरो का निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक करेंगे
शाम 5:30 बजे येलहंका स्थित राष्ट्रीय पशुरोग जानपदिक एवं सूचना विज्ञान संस्थान में किसानों से संवाद करेंगे शिवराज सिंह
बेंगलुरू में अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे शिवराज सिंह चौहान
दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है.
मौसम विभाग के अनुसार, तेलंगाना, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में 29 अगस्त तक कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, अगले 6-7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश के आसार हैं.
उत्तराखंड में आज यानी 29 अगस्त को एक बार फिर से बारिश का रौद्र रूप देखने को मिलेगा. मौसम विभाग देहरादून ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है. लोगों से इस दौरान सुरक्षित रहने की अपील की गई है. वहीं, कुछ जिलों में आसमान में काले बादल छाए रहेंगे. यही हाल हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी देखने को मिलेगा.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
न्यूज़
स्कीम
मेन्यू
Add Kisan Tak to Home Screen