अगर आप निकट भविष्य में नई 7-सीटर एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए। बता दें कि आने वाले महीनों में टाटा, महिंद्रा और फॉक्सवैगन जैसी दिग्गज कंपनियां अपनी नई एसयूवी लॉन्च करने जा रही हैं। अभी इस सेगमेंट में हुंडई अल्काजार, टाटा सफारी, महिंद्रा एक्सयूवी 700 और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी धाकड़ एसयूवी पहले से ही ग्राहकों की पसंद बनी हुई हैं। लेकिन नई एसयूवी के आने से मुकाबला और भी रोचक होने वाला है। आइए जानते हैं ऐसी ही अपकमिंग तीन मोस्ट-अवेटेड 7-सीटर एसयूवी के बारे में विस्तार से।
सबसे पहले बात करते हैं महिंद्रा XEV 7e की। ये महिंद्रा की तीसरी Born-Electric एसयूवी होगी और 7-सीटर वर्जन में आएगी। इसे XEV 9e के प्लेटफॉर्म और बैटरी पैक (59kWh और 79kWh) पर बनाया गया है। लुक्स के मामले में यह अपने 5-सीटर वर्जन से थोड़ी पारंपरिक लगेगी। इसकी कीमत भी लगभग 2-3 लाख रुपये ज्यादा हो सकती है। कंपनी ने अभी ऑफिशियल डेट नहीं बताई लेकिन उम्मीद है कि ये SUV 2025 के आखिर तक लॉन्च हो जाएगी।
₹ 21 – 30 लाख
₹ 8.25 – 10 लाख
₹ 70 लाख से शुरू
₹ 12 लाख से शुरू
₹ 12 – 16 लाख
₹ 25 – 30 लाख
दूसरी ओर फॉक्सवैगन भी इस सेगमेंट में अपनी नई एसयूवी लाने जा रही है। बता दें कि कंपनी मोस्ट-अवेटेड फॉक्सवैगन Tayron पर काम कर रही है जिसे कई बार सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। ये SUV दरअसल Tiguan Allspace का सक्सेसर है और दिवाली 2025 के आसपास लॉन्च हो सकती है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 201bhp पावर और 320Nm का टॉर्क देता है।
टाटा मोटर्स भी इस सेगमेंट में पीछे नहीं है। कंपनी नवंबर, 2025 में अपनी सफारी का पेट्रोल वर्जन लॉन्च करने वाली है। इसमें नया 1.5-लीटर टर्बो GDi पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 165 bhp पावर और 280 Nm टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। डिजाइन और फीचर्स वैसे ही होंगे जैसे सफारी के डीजल मॉडल में हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play