Reliance AGM 2025 News Live Updates: रिलायंस AGM में 44 लाख शेयरधारकों को खुशखबरी देंगे अंबानी! करेंगे… – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
रिलायंस इंडस्ट्रीज की 48वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) आज दोपहर 2 बजे शुरू हो चुकी है. मुकेश अंबानी इस वक्त 44 लाख से ज्यादा शेयरधारकों को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने अपना भाषण शेयरधारकों को धन्यवाद देकर शुरू किया.
AGM क्यों खास है?
पिछली बार अंबानी ने रिटेल, Jio, AI और ग्रीन एनर्जी पर फोकस किया था. इस बार बाजार को Jio और रिटेल IPO, ग्रीन एनर्जी अपडेट और O2C बिजनेस को लेकर बड़ी घोषणाओं का इंतजार है. ब्रोकरेज फर्म्स के मुताबिक, AI और न्यू एनर्जी प्लेटफॉर्म इस बार के सबसे बड़े टॉपिक हो सकते हैं.
मुकेश अंबानी आज रिलायंस के 44 लाख शेयरधारकों से सीधे जुड़ेंगे. निवेशकों की नजर उनके भाषण पर टिकी है, जहां वो डिजिटल, रिटेल और एनर्जी बिजनेस से जुड़ी बड़ी बातें साझा कर सकते हैं.
पिछले 9 सालों में 6 बार AGM के दिन रिलायंस का शेयर गिरा है. AGM से पहले के 10 दिनों में 5 बार शेयर चढ़ा और 4 बार गिरा. AGM के बाद के 10 दिनों में भी 5 बार तेजी और 4 बार गिरावट देखने को मिली है. यानी, AGM के आसपास शेयर में उतार-चढ़ाव आम बात रही है.
रिलायंस ने बताया है कि Jio अब भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी टेक्नोलॉजी लॉन्च करेगी. Jio की इन-हाउस बनी नेटवर्क और ब्रॉडबैंड टेक अब भारत में बड़े पैमाने पर लग चुकी हैं और जल्द ही इन्हें विदेशी मार्केट्स में उतारा जाएगा. Jio के पास 488 मिलियन यूजर्स हैं, जिनमें से 191 मिलियन 5G यूज कर रहे हैं. कंपनी 6G और नई कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है.
AGM से ठीक पहले रिलायंस के शेयरों में खास हलचल नहीं दिखी. दोपहर 12 बजे BSE पर स्टॉक 1387.80 पर था. जून के आखिर से अब तक शेयर में 8% गिरावट आई है, जबकि 2025 में अब तक ये 13% चढ़ चुका है. हाल की गिरावट की वजह ट्रम्प टैरिफ का असर और AGM से बड़े ऐलानों की कम उम्मीदें बताई जा रही हैं. पिछले एक हफ्ते में शेयर 2.5% टूटे हैं.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए अच्छी खबर है. ग्लोबल रेटिंग एजेंसी S&P ने कहा है कि अगले 12 महीनों में कंपनी की क्रेडिट रेटिंग बढ़ सकती है. इसकी वजह है रिलायंस का तेजी से बढ़ता डिजिटल और रिटेल बिज़नेस, जिससे कमाई अब ज्यादा स्थिर और भरोसेमंद हो गई है. तेल-गैस जैसे उतार-चढ़ाव वाले कारोबार पर निर्भरता घट रही है, और Jio व रिलायंस रिटेल की पकड़ बढ़ रही है. FY22 में डिजिटल+रिटेल का हिस्सा 45% था, FY26 तक ये 60% हो सकता है. रेटिंग अपग्रेड से कंपनी को सस्ता कर्ज मिलेगा और निवेशकों के लिए वैल्यू बढ़ेगी.
रिलायंस की 48वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में इस बार कई बड़े ऐलान होने की उम्मीद है. निवेशकों के साथ-साथ बाजार की नजर भी इस मीटिंग पर टिकी हुई है. कहा जा रहा है कि मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी Jio और रिलायंस रिटेल के IPO को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकती है. इसके अलावा AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), रिटेल और FMCG जैसे कारोबारों में विस्तार को लेकर भी कुछ महत्वपूर्ण अपडेट मिल सकते हैं. कुल मिलाकर, इस AGM में रिलायंस के भविष्य की कई बड़ी योजनाओं से पर्दा उठ सकता है.
ऐसा माना जा रहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज आज अपनी टेलीकॉम कंपनी Jio के IPO को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकती है. अगर ऐसा होता है, तो इससे कंपनी अपने शेयरधारकों के लिए अच्छा खासा मुनाफा कमाने का मौका दे सकती है. इस कदम से Jio की वैल्यू खुलेगी और निवेशकों को बड़ा फायदा मिल सकता है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही (Q1 FY25) में 26,994 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 78% ज्यादा है. इस जबरदस्त मुनाफे की सबसे बड़ी वजह रही “अन्य आय” (Other Income) में आई 280% की भारी बढ़ोतरी. यह आय पिछले साल Q1 में 3,983 करोड़ रुपये थी, जो इस बार बढ़कर 15,119 करोड़ रुपये हो गई.
रिलायंस की सालाना मीटिंग (AGM) को आप घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से देख सकते हैं. बस इस लिंक पर जाएं: https://jioevents.jio.com/rilagm ENTER पर क्लिक करें → OTHERS चुनें → अपना नाम, कंपनी का नाम और दिखाया गया कैप्चा भरें. AGM शुरू होने से 30 मिनट पहले आप लिंक से जुड़ सकते हैं. देखना एकदम फ्री है, बस इंटरनेट चाहिए.
Reliance AGM 2025 News in Hindi Live Updates: रिलायंस इंडस्ट्रीज की 48वीं वार्षिक आम बैठक यानी AGM आज, 29 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजे से शुरू हो रही है. एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य ऑडियो‑विज़ुअल माध्यमों से आयोजित की जा रही है. कुल मिलाकर 44 लाख से अधिक शेयरधारकों की निगाहें इस बड़े इवेंट पर जमी हुई हैं, क्योंकि बाजार में उम्मीदें पहले से कहीं ज्यादा तीव्र हैं.
2025 की शुरुआत से ही रिलायंस के शेयर 13% से अधिक चढ़े हुए थे, लेकिन हाल के दिनों में बाजार में ट्रम्प टैरिफ समेत अन्य वैश्विक आर्थिक दबावों के चलते कंपनी के प्रदर्शन को लेकर शंका बढ़ी है. AGM से पहले निवेशकों की बेचैनी में इजाफा हुआ है और पिछले हफ्ते शेयर लगभग 2.5% नीचे आए हैं. यह गिरावट इस बैठक में ज्यादातर कम घोषणाओं की आशंका के कारण मानी जा रही है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM में जिओ और रिलायंस रिटेल दोनों की लिस्टिंग की चर्चित योजनाएं प्रमुख एजेंडा में शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी के भविष्य की रणनीति और आगामी योजनाओं को लेकर भी बड़े ऐलान की संभावनाएं हैं.
Published On – Aug 29,2025 10:47 AM

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News