'जब कांग्रेस को देश ने हटाया, तब ओबीसी के लिए आरक्षण आया', लोकसभा में बोले पीएम मोदी – Aaj Tak

Feedback
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस को देश ने हटाया, तब ओबीसी के लिए आरक्षण आया. उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर को भारत रत्न देने का काम भी तब संभव हुआ, जब कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई.
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वोटबैंक की राजनीति में डूबे हुए लोगों ने आरक्षण के अंदर नुक्ताचीनी करने का काम किया है, इसका सबसे ज्यादा नुकसान एससी-एसटी और ओबीसी का नुकसान किया है. दशकों तक मंडल कमीशन की रिपोर्ट को डिब्बे में डाल दिया था.
पीएम मोदी ने कहा कि नेहरू जी से लेकर आज तक सिर्फ संविधान को कुचला गया. पहले पूर्ण बहुमत की सरकार थी, लेकिन फिर भी बाबा साहब को सम्मान नहीं दिया गया. यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर संविधान सभा ने लंबी चर्चा की थी, बाबा साहब ने धार्मिक आधार पर बने पर्सनल लॉ को खत्म करने की जोरदार वकालत की थी.
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को लेकर कहा कि जो अपनी पार्टी के संविधान को नहीं मानते हैं, जो जिनकी रगों में सत्तावाद और परिवारवाद भरा पड़ा हुआ है, वो लोग कैसे देश के संविधान को स्वीकार कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सीताराम केसरी को उठाकर फुटपाथ पर फेंक दिया था. 
पीएम मोदी ने कहा कि नेहरूजी से लेकर राजीव गांधी तक, कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों ने आरक्षण का घोर विरोध किया है, इतिहास कह रहा है कि आरक्षण के विरोध में लंबी-लंबी चिट्ठियां स्वयं नेहरूजी ने लिखी थीं, मुख्यमंत्रियों को लिखी थीं, इतना ही नहीं, सदन में आरक्षण के खिलाफ लंबे-लंबे भाषण इन लोगों ने किए हैं. बाबा साहब अंबेडकर समता के लिए और भारत में संतुलित विकास के लिए आरक्षण को लेकर आए, लेकिन उन्होंने (कांग्रेस ने) उनके खिलाफ झंडा ऊंचा किया हुआ था. दशकों तक मंडल कमीशन की रिपोर्ट को डिब्बे में डाल दिया था. जब कांग्रेस को देश ने हटाया, जब कांग्रेस गई, तब जाकर ओबीसी को आरक्षण मिला. ये कांग्रेस का पाप है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News