Mahipal Dhanda: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सरकारी स्कूल को लेकर कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर किसी भी निजी संस्थान से कम नहीं है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करेगी.
Trending Photos
Haryana News: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता को लेकर एक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर किसी भी निजी संस्थान से कम नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि शिक्षकों की संख्या को लेकर जो सवाल उठ रहे हैं, वे निराधार हैं. 48 बच्चों पर 24 टीचर नहीं हो सकते, व्यवस्था छात्र-शिक्षक अनुपात के आधार पर ही चलेगी. उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने पंचायतों, स्कूल प्रबंधन समितियों और ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे सरकारी स्कूलों को अपनी जिम्मेदारी समझें और बच्चों का दाखिला बढ़ाएं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करेगी.
कानून व्यवस्था पर विपक्ष को जवाब
विपक्ष के कानून-व्यवस्था पर आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए मंत्री ढांडा ने कहा कि हरियाणा पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है. कोई भी अपराध हो, हमारी पुलिस 24 से 48 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लेती है. उन्होंने दावा किया कि कई मामलों में मुठभेड़ के जरिए भी अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है.मंत्री ढांडा ने विपक्ष के बयानों पर तंज कसते हुए कहा कि आज तो बोलने-बोलने, छलनी भी बोल रही है जिसमें हजार छेद हैं. विपक्ष बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में आक्रामक डॉग्स पर लगाम, सरकार और MCD मिलकर बनाएंगे 5 नए डॉग सेंटर
बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन
आगामी 25 सितंबर को होने जा रहे BJP कार्यालय के उद्घाटन को लेकर मंत्री ढांडा ने कहा कि यह उनके लिए एक बेहद सकारात्मक पहल है. अब मैं अपने कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं को सीधे सुन और सुलझा सकूंगा. इससे लोगों को भी बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.
Input- RAKESH BHAYANA
हरियाणा की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Haryana News in Hindi और पाएं Haryana latest news in hindi हर पल की जानकारी । हरियाणा की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.