Russia Ukraine war: रूस का कीव में बड़ा हमला, 4 बच्चों समेत 22 की मौत – News24 Hindi

—विज्ञापन—
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि बीती रात कीव के डार्नीत्स्की जिले में एक आवासीय इमारत पर रूस की मिसाइलों के हमले में 4 बच्चों समेत 22 लोग मारे गए हैं। जेलेंस्की ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बचाव कार्य पूरा हो गया है और लगातार संख्या भी अपडेट हो रही है। यूक्रेन के मंत्री इगोर क्लिमेंको ने बताया कि कीव के डार्नित्स्की जिले में एक रेसिडेंशियल बिल्डिंग पर रूसी हमले वाली जगह पर बचाव अभियान पूरा हो गया है। इस समय 22 लोगों की मौत हो चुकी है और 4 बच्चे भी शामिल हैं।
There was a report from Ukraine’s Minister of Internal Affairs Ihor Klymenko. At the site of the Russian strike on a residential building in Kyiv’s Darnytskyi district, rescue operations have been completed, and work continues to clear the destroyed structures. At this moment, it… pic.twitter.com/5d7lNMsUMB
ज़ेलेंस्की ने कहा कि कीव पर रूसी हमले में टोटल 23 लोग मारे जा चुके हैं और 53 अन्य घायल हो गए। इसके अलावा 8 लोगों का अभी भी पता नहीं चल पाया है। सभी को जरूरी मदद दी जा रही है।
जेलेंस्की ने इस हमले के लिए रूस को जवाब देने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने मास्को पर कूटनीति के बजाय बैलिस्टिक का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने रूस पर कड़ा बैन लगाने और उस पर दबाव बनाने की अपनी मांग को फिर से दोहराया है।
उन्होंने कहा कि रूस सिर्फ ताकत समझता है और इसलिए अमेरिका, यूरोप और जी-20 देशों में यह ताकत दिखती है। उन्होंने कहा कि यूरोप यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी देना जारी रखेगा। वहीं, कीव पर हुए बड़े हमले के बाद राष्ट्रपति जेलेंस्की ने डोनाल्ड ट्रंप से बात की। दोनों ने पुतिन को लेकर बातचीत की है। इस बारे में जानकारी देते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हवाई हमलों से बिल्कुल खुश नहीं हैं। लेविट ने आगे बताया कि राष्ट्रपति चल रहे युद्ध को खत्म करना चाहते हैं। वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की भी इस वॉर को अब बढ़ते देखना नहीं चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- रूस ने सबसे बड़े यूक्रेनी जहाज पर किया हमला, पल भर में हुआ ध्वस्त, सामने आया वीडियो
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News