Theme
Login to get the latest articles, videos,
gallery and a lot more…
Updated Aug 29, 2025, 20:05 IST
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान आज का टॉस कौन जीता
PAK vs AFG T20 Aaj ka Toss kaun Jeeta:पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज का पहला मैच आज(29 अगस्त, 2025) पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। एशिया कप 2025 के आगाज से पहले दोनों टीमें अपनी तैयारियों को परखने और कमजोरियों को दूर करने के इरादे से त्रिकोणीय सीरीज में खेलने उतरी हैं। इस मैच का आयोजन शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान की कप्तानी सलमान आगा खान(Salman Agha Khan) कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान की कमान राशिद खान (Rashid Khan) के हाथों में है। मैच काफी रोमांचक होने वाला है और इसमें टॉस की खास भूमिका रहेगी। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच यह मुकाबला बुधवार 29 अगस्त, 2025 को खेला जा रहा है।
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे में खेला जाएगा
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच यह मुकाबला शाम भारतीय समयानुसार 8.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 8:00 PM बजे होगा।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच इस मुकाबले का प्रसारण भारत में टीवी पर नहीं किया जा रहा है।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप (Fancode)या वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे टी20 मैच में टॉस शाम को 8:00 PM बजे होने वाला है।
पाकिस्तान ने जीता टॉस किया पहले बल्लेबाजी का फैसला।
पाकिस्तान की टीम(Pakistan Cricket team): सलमान आगा (कप्तान), फखर जमान, हसन नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), साहिबजादा फरहान, सैम अय्यूब, फहीम अशरफ, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन अली, मोहम्मद वसीम, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मुकीम।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में बतौर डिप्टी हेड कार्यरत हैं। उनका ताल्लुक मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से है और पिछले 15 साल से पत्र…और देखें
hindi news
sports
cricket
PAK vs AFG T20 Highlights: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को दी 39 रन से मात, त्रिकोणीय सीरीज में जीत के साथ किया आगाज
ZIM vs SL 1st ODI Highlights: दिलशान मधुशंका ने हैट्रिक की बदौलत श्रीलंका ने आखिरी ओवर में छीनी जिंबाब्वे के जबड़े से जीत
CWG 2030: भारत ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए आधिकारिक तौर पर पेश किया प्रस्ताव
BWF World Championship 2025: टूट गई पीवी सिंधू के विश्व चैंपियनशिप में छठे पदक की उम्मीद,ध्रुव-तनिषा की जोड़ी भी हुई बाहर
Hockey Asia Cup 2025: भारत ने चीन को रौंदकर की एशिया कप में विजयी शुरुआत,कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने जड़ी हैट्रिक
Follow Us :
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited