आज की ताजा खबर LIVE: भारत ने 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए लंदन में प्रस्ताव सौंपा – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
निवेशकों का 49 हजार करोड़ हड़पने वाली पर्ल्स एग्रोटेक कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार कर लिया गया है. कंपनी ने लुभावनी योजनाओं का झांसा देकर 10 राज्यों में लोगों से फ्रॉड किया. ईओडब्ल्यू की टीम ने पंजाब के मोहाली से इसे पकड़ा है.
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, भुवनेश्वर में गणेश चतुर्थी बड़े उत्साह के साथ मनाई जा रही है. मुझे बताया गया है कि भुवनेश्वर में 1000 से ज़्यादा गणपति की मूर्तियां स्थापित की जाती हैं और उनकी पूजा की जाती है. आज मुझे कुछ पुराने पंडालों में जाकर भगवान गणेश के दर्शन करने का अवसर मिला. मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान गणेश सभी देशवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखें.
#WATCH | Bhubaneswar, Odisha | Union Minister Dharmendra Pradhan says, “Ganesh Chaturthi is being celebrated with great enthusiasm in Bhubaneswar. I have been told that more than 1000 Ganpati idols are installed and worshipped in Bhubaneswar. Today, I had the opportunity to visit https://t.co/eiprx59fex pic.twitter.com/u55lPTTffF
— ANI (@ANI) August 29, 2025
मध्य प्रदेश के इंदौर में एमजी रोड स्थित एक इमारत में आग लग गई. दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. आग बुझाने की कोशिश में एक दमकल अधिकारी घायल हो गया.
#WATCH | Indore, Madhya Pradesh | A fire broke out in a building on MG Road. Fire tenders are present at the spot. One fire officer got injured while trying to extinguish the fire. pic.twitter.com/DS797TvvPv
— ANI (@ANI) August 29, 2025
संभल हिंसा पर न्यायिक पैनल द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी रिपोर्ट सौंपे जाने पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, मैंने रिपोर्ट नहीं पढ़ी है. संभल भाजपा-आरएसएस के निशाने पर है. न्याय की लड़ाई लड़ी जा रही है. हमें न्यायालय से उम्मीद है. हमें भाजपा, योगी और नरेंद्र मोदी से न्याय की कोई उम्मीद नहीं है.
#WATCH | On judicial panel submitting its report on the Sambhal violence to UP CM Yogi Adityanath, AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, “I haven’t read the report. Sambhal is on BJP-RSS target. The fight for justice is being fought. We have hopes with the Court. We have no hopes pic.twitter.com/a6n6jIRNb0
— ANI (@ANI) August 29, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चीन पहुंचेंगे. जहां वो 31 अगस्त से शुरू हो रहे SCO समिट में शामिल होंगे. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी शनिवार शाम को जापान से तियानजिन पहुंचेंगे, जहां वह रविवार दोपहर के आसपास राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चीन पहुंचेंगे. जहां वो 31 अगस्त से शुरू हो रहे SCO समिट में शामिल होंगे. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी शनिवार शाम को जापान से तियानजिन पहुंचेंगे, जहां वह रविवार दोपहर के आसपास राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और फिर एससीओ शिखर सम्मेलन के आधिकारिक भोज में शामिल होने से पहले दोनों नेताओं की संभवतः एक और मुलाकात भी हो सकती है. मुंबई पुलिस ने मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे को शनिवार को आजाद मैदान में आंदोलन जारी रखने की अनुमति दे दी है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुंबई दौरे पर हैं. आज वो गणेशोत्सव में शामिल होंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मुंबई में रहेंगे. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारी बारिश को देखते हुए आज सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. नीचे पढ़ें देश और दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरें-
Published On – Aug 30,2025 12:00 AM

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News