Chandra Grahan : 7 सितंबर को लगेगा 3 घंटे 28 मिनट का चंद्र ग्रहण, भारत में इस समय दिखेगा ब्लड मून – Hindustan

Chandra Grahan Lunar Eclipse 2025 In India : चंद्र ग्रहण का ज्योतिष, धार्मिक के साथ ही वैज्ञानिक महत्व भी होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण राहु-केतु की वजह से लगता है। राहु और केतु को छाया ग्रह कहा जाता है। इन दोनों ग्रहों को सांप की भांति माना गया है, जिनके डसने पर ग्रहण लगता है। वहीं, कुछ मान्यताएं हैं कि जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं तब चंद्र ग्रहण लगता है। इसके अलावा वैज्ञानिक दृष्टि से जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा में आ जाते हैं, तो इस दौरान सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पड़ता है, लेकिन चंद्रमा पर नहीं पड़ता है। इस घटना को ही चंद्र ग्रहण कहते हैं।
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा- साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भाद्रपद महीने की पूर्णिमा पर लगने जा रहा है। भाद्रपद माह की पूर्णिमा 7 सितंबर 2025 को है। यह ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा और 8 सितंबर की आधी रात तक चलेगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा और 01 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। इस ग्रहण की अवधि 3 घंटे 28 मिनट है। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह धरती की छाया में आ जाएगा।
आसमान में दिखेगा ब्लड मून- 7 सितंबर को लगने वाला ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण को ही ब्लड मून कहा जाता है। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह धरती की छाया में आ जाएगा। जब चंद्रमा पूरी तरह से धरती की छाया में होता है, तो उसका रंग हल्का लाल या नारंगी हो जाता है। जिस वजह से इसे ब्लड मून कहते हैं।
भारत में दिखाई देगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण- साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। यह ग्रहण एशिया, यूरोप, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और हिंद महासागर में भी दिखाई देगा।
मान्य होगा सूतक काल- भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, जिस वजह से सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है। सूतक के दौरान किसी भी तरह के धार्मिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इस दौरान मंदिरों के कपाट भी लग जाते हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News