LATEST NEWS
Air India News: टेक-ऑफ होते ही वापस लौटा एयर इंडिया का विमान, आग की सूचना से मचा हड़कंप,
Bihar Crime: स्वर्ण व्यवसायी की सरेशाम हत्या , गोली मार लूटपाट कर फरार हुए बदमाश, बाजार में दहशत
बीडीओ पर कार्यालय में हमला, गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया,चरित्र प्रमाणपत्र पर साइन में देरी पर भड़का
Bihar News: सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब-हथियार और लाखों रुपए के साथ 4 कुख्यात पकड़ाएं, दो महिलाएं
गांधी मैदान में खुले आसमान नीचे रात बिताने का राहुल गांधी का सपना टूटा,सुरक्षा ढाल बनी कांग्रेस की
Air India News: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद देश में विमान की खराबी की सूचना मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच जा रहा है। ऐसा ही एक मामला एक बार फिर सामने आया है। जहां एयर इंडिया विमान के इंजन में खराबी की सूचना से यात्री में हड़कंप मच गया। हालांकि पायलट ने तुरंत मामले को संभाला और विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली।
टेक-ऑफ के बाद आई तकनीकी खराबी
दरअसल, दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का एक विमान रविवार को टेक-ऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस लौट आया। विमान के दाहिने इंजन में आग का संकेत मिलने के बाद पायलट ने एहतियातन इंजन बंद कर दिया और दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में मौजूद सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं।
वापस दिल्ली लौटा विमान
एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर बताया कि उड़ान संख्या AI2913 31 अगस्त को निर्धारित समय पर रवाना हुई थी, लेकिन उड़ान भरने के तुरंत बाद कॉकपिट क्रू को इंजन से संबंधित अलर्ट मिला। मानक सुरक्षा प्रक्रिया का पालन करते हुए विमान को तुरंत दिल्ली लौटाया गया।
जांच जारी
एयरलाइन ने कहा कि विमान को जांच के लिए रोक दिया गया है और यात्रियों को इंदौर भेजने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है। इस बीच घटना की जानकारी नागरिक उड्डयन नियामक डीजीसीए को भी दे दी गई है।
© 2025 News4Nation, Patna (India) . All Rights Reserved.Powered By