MP LIVE News 31 August: रतलाम में पेट्रोल पंप पर मची हलचल! विधायक प्रतिनिधि ने कर्मचारियों को मारे थप्पड़ – News18 Hindi

Delhi Indore Flight News:दिल्ली से इंदौर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2913 में उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी आ गई. इंजन में आग के संकेत मिलने पर पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए फ्लाइट को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया. सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी फ्लाइट से भेजने की व्यवस्था की जा रही है.
भिंड में कलेक्टर-MLA विवाद को लेकर BJP के MLA प्रीतम लोधी ने अजीब बयान दिया है. BJP के MLA प्रीतम लोधी ने भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह का खुला समर्थन करते हुए मोहन सरकार से ऐसे अफ़सरों पर पाकिस्तान की तरह सर्जिकल स्ट्राइक की मांग कर दी है. भिंड कलेक्टर और भाजपा विधायक नरेंद्र कुशवाहा के विवाद पर BJP के MLA विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि अफ़सर मनमानी कर रहें हैं. प्रीतम लोधी ने कहा कि जिस तरह मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान पर लगाम लगाई, योगी जी ने कब्रिस्तान पर लगाम लगाई, उसी तरह MP में कांग्रेस्तान यानी कांग्रेस माइंडेड अधिकारियों पर लगाम लगानी पड़ेगी ऐसे अधिकारियों को ठीक करने के लिए टेरामाइसिन का इंजेक्शन मोहन सरकार को लगाना ही पड़ेगा.

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी में तीन दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है. आज फिट इंडिया कैंपेन के अंतर्गत खेल विभाग द्वारा फिट इंडिया साइकिल रैली का आयोजन किया गया. यह रैली राजा भोज प्रतिमा (वीआईपी रोड) से शुरू होकर बोट क्लब तक निकाली गई. रैली में बड़ी संख्या में साइक्लिस्ट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. आयोजन का उद्देश्य नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और फिटनेस को बढ़ावा देना रहा.
उज्जैन बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अंकित ठाकुर पर शनिवार शाम को ऋषि नगर पेट्रोल पंप के पास जानलेवा हमला हुआ. 10-15 लोगों ने हथियारों से हमला करते हुए गंभीर घायल कर दिया. मामले में पुलिस की ढीली कार्रवाई देख बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए. टावर के पास ब्रिज पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर दिया. इधर, हंगामा बढ़ते देख पुलिस हरकत में आई और विरोध प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं को समझाइश देने का प्रयास किया. आधे घंटे तक चक्काजाम के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद देररात कार्यकर्ता सड़क से हटे. पुलिस ने हमला करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया.
उज्जैन जिले से 75 किलोमीटर दूर खाचरोद तहसील के क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं. इसी बीच खाचरौद तहसील के पचलसी गांव में शनिवार रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया. गांव की पुलिया पर नाले का पानी तेज़ी से बह रहा था. इसी दौरान एक आल्टो कार में सवार दो लोगों ने जोखिम उठाते हुए पुलिया पार करने की कोशिश की. लेकिन तेज बहाव के कारण कार बीच में ही फँस गई और बहने लगी. स्थिति गंभीर होती देख गांव के कुछ युवाओं ने मुस्तैदी दिखाई और दोनों व्यक्तियों को समय रहते कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम से देश को संबोधित करेंगे. मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुरैना जिले के पीपरसेवा बूथ से इसे सुनेंगे. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खण्डेलवाल सिवनी मालवा के केसला मंडल में कार्यक्रम में भाग लेंगे. बीजेपी नेताओं द्वारा बूथ स्तर पर व्यापक सहभागिता तय की गई है.
मध्यप्रदेश में बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राजधानी भोपाल में दोपहर 12:30 बजे रेडक्रॉस चौराहे से कांग्रेस कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला जाएगा. यह प्रदर्शन कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की मां पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में हो रहा है. प्रदेशभर में विरोध-प्रदर्शन की योजना बनाई गई है.
Bhopal News: न्यूज़ 18 की रिपोर्ट का बड़ा असर भोपाल में देखने को मिला है. शहर के 16 ब्लैक स्पॉट्स को रीडिज़ाइन करने का फैसला लिया गया है. पहले चरण में 3 करोड़ रुपए की लागत से राजभवन, व्यापमं और 1250 चौराहे पर सुधार कार्य शुरू होगा. सुप्रीम कोर्ट कमेटी की रिपोर्ट के बाद यह कदम उठाया गया है.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News