Updated on:
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. रविवार 31 अगस्त 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 30 अगस्त 2025 को बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शक्तिरंजन दाश और उनसे जुड़ी कंपनियों अनमोल माइन्स प्राइवेट लिमिटेड (AMPL) तथा अनमोल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड (ARPL) के आवासीय परिसरों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई भारतीय टेक्नोमैक कंपनी लिमिटेड (M/s ITCOL) से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई.
ED ने बताया कि छापेमारी के दौरान अचल संपत्तियों से जुड़े कई अहम दस्तावेज़, 10 लग्जरी गाड़ियाँ और 3 सुपर बाइक (कुल मूल्य 7 करोड़ रुपये से अधिक) ज़ब्त की गईं. इसके अलावा ₹13 लाख नकद और लगभग ₹1.12 करोड़ के गहने भी बरामद किए गए हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के 125वें संस्करण में कहा कि ‘इस मानसून के मौसम में प्राकृतिक आपदाएँ देश की परीक्षा ले रही हैं. पिछले कुछ हफ्तों में हमने बाढ़ और भूस्खलन से हुई भारी तबाही देखी है. घर उजड़ गए, खेत डूब गए, पूरे-पूरे परिवार बिखर गए. पानी की तेज़ धार पुलों और सड़कों को बहा ले गई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक में कहा कि हमारे विशेष प्रतिनिधियों के बीच सीमा प्रबंधन को लेकर सहमति बन गई है. कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो गई है और दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी बहाल की जा रही हैं. मोदी ने कहा कि 2.8 अरब लोगों के हित हमारे आपसी सहयोग से जुड़े हुए हैं और यह पूरी मानवता के कल्याण का रास्ता भी खोलेगा. उन्होंने भरोसा, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर रिश्तों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई.
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पिछले साल कज़ान में हमारी बहुत ही सार्थक बातचीत हुई थी, जिसने हमारे रिश्तों को सकारात्मक दिशा दी. सीमा पर डिसएंगेजमेंट के बाद शांति और स्थिरता का माहौल बना है.
सात साल बाद एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आमने-सामने बैठे हैं. लंबे समय से ठंडी पड़ी रिश्तों की बर्फ पिघलाने की कोशिश के बीच दोनों नेताओं की यह अहम मुलाकात शुरू हो चुकी है. बताया जा रहा है कि यह बैठक करीब 40 मिनट तक चलेगी, जिसमें सीमा विवाद से लेकर व्यापार और अंतरराष्ट्रीय हालात तक कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.
Flight AI2913, operating from Delhi to Indore on 31 August, air-returned to Delhi shortly after take-off, as the cockpit crew received a fire indication for the right engine. Following standard procedure, the cockpit crew elected to shut down the engine and returned to Delhi,…
दिल्ली से इंदौर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2913 को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, पायलटों को राइट इंजन में आग लगने का अलर्ट मिला, जिसके बाद मानक प्रक्रिया अपनाते हुए उन्होंने इंजन बंद किया और विमान को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा. इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं. एयरलाइन ने बताया कि विमान को निरीक्षण के लिए ग्राउंड कर दिया गया है और यात्रियों को दूसरे विमान से इंदौर भेजा जाएगा.
#WATCH | Russian President Vladimir Putin arrives in China at the start of a four-day visit. President Putin will first attend the two-day summit of the Shanghai Cooperation Organisation (SCO) in the northern Chinese port city of Tianjin. (Reuters via Ruptly for Russian Pool) pic.twitter.com/XX5zFVb64o
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन की चार दिवसीय यात्रा की शुरुआत पर वहां पहुंचे. राष्ट्रपति पुतिन सबसे पहले उत्तरी चीनी बंदरगाह शहर तियानजिन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे.
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) नलिन प्रभात ने बाढ़ के बाद सीमा सुरक्षा की समीक्षा के लिए कठुआ के अग्रिम इलाकों का दौरा किया.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मंत्री सुभाष सुघा के साथ ब्रह्मसरोवर के दक्षिण द्वार पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और पौधारोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया.
#WATCH | Delhi | River Yamuna flows above the danger mark (Visuals from Loha Pul) pic.twitter.com/CFmXrtjX3C
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब यह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. लोहे पुल (Loha Pul) से मिली ज़मीन और ड्रोन फुटेज ने हालात की गंभीरता को साफ कर दिया है. प्रशासन हाई अलर्ट पर है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की तैयारी शुरू हो गई है.
Powered by Blink CMS