—विज्ञापन—
Aaj Ka Rashifal: 10 अगस्त को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। वहीं, नक्षत्र धनिष्ठा दोपहर 1 बजकर 52 तक रहेगा। इसके बाद शतभिषा लग जाएगा। योग शोभन पूरे दिन रहेगा। करण कौलव दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। इसके बाद तैतिल करण रात 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगा, फिर गर करण लग जाएगा।
ग्रहों की स्थिति की बात की जाए तो चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में स्थित रहेंगे। वहीं, सूर्य देव कर्क राशि में बुध के साथ मौजूद रहेंगे। मिथुन में दैत्य गुरु शुक्र और देवगुरु बृहस्पति पूरे दिन रहेंगे। कन्या राशि में मंगल मौजूद रहेंगे। शनि मीन राशि में रहेंगे। केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन क्या लेकर आया है?
आज आप घरेलू मामलों पर ध्यान देंगे और परिजनों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा होगी। कार्यों में संतोष मिलेगा। स्त्रियों से सम्मान प्राप्त हो सकता है। माता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।
विदेश में रहने वाले मित्रों या स्नेहीजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। लंबी यात्रा का आयोजन हो सकता है। कार्यस्थल पर कार्यभार बढ़ेगा, लेकिन आर्थिक लाभ की संभावना है।
दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। क्रोध से बचें, अन्यथा हानि हो सकती है। मानहानि से सावधान रहें। मानसिक और शारीरिक परेशानी संभव है।
मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। व्यापार में लाभ और साझेदारों से सहयोग मिलेगा। प्रवास की स्मृतियां यादगार रहेंगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
मन उदास या व्यग्र रह सकता है। दैनिक कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग कम मिलेगा। धैर्य बनाए रखें।
विद्यार्थियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण है। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। शेयर-सट्टे में सावधानी बरतें। बौद्धिक चर्चाओं से बचें। स्त्री मित्रों से नुकसान की आशंका है।
शारीरिक और मानसिक व्यग्रता रहेगी। माता के स्वास्थ्य या स्थिति को लेकर चिंता हो सकती है। रियल एस्टेट के दस्तावेज सावधानी से जांचें। पारिवारिक कलह से बचें। प्रवास टालें।
नए कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ चर्चा होगी। आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के योग हैं। छोटा प्रवास और मित्रों से मुलाकात होगी।
मन दुविधा में रह सकता है। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। कार्य पूर्ण न होने से हताशा होगी। महत्वपूर्ण निर्णय टालें। कार्यभार अधिक रहेगा।
सुबह से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। मित्रों से उपहार मिल सकते हैं। व्यवसाय में प्रभाव बढ़ेगा।
परिजनों के साथ विवाद की आशंका है। धन लेन-देन और निवेश में सावधानी बरतें। अदालती मामलों में सतर्क रहें। खर्च बढ़ सकता है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
आकस्मिक धनलाभ की संभावना है। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ होगा। रमणीय स्थल पर प्रवास संभव है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- 10 अगस्त को ये 5 राशियां हासिल करेंगी नया मुकाम, होगा मुनाफा
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in