Feedback
मूलांक 5: जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 है.
नंबर 5- 15 दिसंबर 2024 का मूलांक 6 और भाग्यांक 8 है. अंक 5 के लिए आज का दिन सभी के सहयोग से सफलता का संकेतक है. महत्वपूर्ण मामलों में सहकारिता को बल मिलेगा. साहस पराक्रम बढ़ाएंगे. पेशेवर संबंध पक्ष में बनेंगे. निजी प्रयासों को बेहतर स्थिति बनाए रखेंगे. निजी विषयों में समता संतुलन रखेंगे. नियम अनुशासन से आगे बढ़ेंगे. बुध के अंक 5 के व्यक्ति गणना करने में सहज होते हैं. अंकों व शब्दों से खेलना पसंद होता है. अच्छे साहित्यकार होते हैं. व्यवहारिक सूझबूझ रखते हैं. आज इन्हें सबका साथ समर्थन बनाए रखना है. धैर्य धर्म और साहस रखेंगे. समय लेकर भेंट करें. जिद व उतावलेपन से बचें. परिजन प्रसन्न रहेंगे.
मनी मुद्रा- अनुकूल वातावरण उत्साह बनाए रहेगा. सभी वर्ग के लोग मददगार होंगे. संबंधों का लाभ उठाएंगे. अनुभव से कार्यसिद्ध करेंगे. विभिन्न योजनाएं गति लेंगी. विभिन्न मोर्चां पर सक्रिय रहेंगे. भ्रम भटकाव से बचें. चर्चा में स्प्ष्टता बढ़ाएं. वाणिज्यिक विषयों में रुचि रखेंगे. व्यवस्था पर जोर बढ़ाएंगे.
पर्सनल लाइफ- मन के मामलों में सबका ख्याल रखेंगे. मित्रों का सहयोग बना रहेगा. महत्वपूर्ण बात कह पाएंगे. स्वजनों की बात को महत्व देंगे. सभी से बनाकर चलेंगे. परिवार में सामंजस्य रहेगा. मित्रों का साथ समर्थन पाएंगे. रिश्तो में विश्वसनीयता बढ़ेगी. विनम्रता बढ़ाएंगे.
हेल्थ ऐंड लिविंग- जरूरी बात साझा करेंगे. खानपान प्रभावशाली रहेगा. मनोबल ऊंचा रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा. परिणाम संवरेंगे.
फेवरेट नंबर- 1 2 3 4 5 6 8
फेवरेट कलर्स- आसमानी
एलर्ट्स- भावुकता पर अंकुश रखें. स्पष्टता बनाए रहें. पूर्वाग्रह में न आएं.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू