एथर का बड़ा दावा! FY31 तक 40% टू-व्हीलर होंगे इलेक्ट्रिक, सड़कों पर दिखेंगे 75% ई-स्कूटर – Hindustan

भारत का टू-व्हीलर बाजार आने वाले सालों में पूरी तरह बदलने वाला है। एथर एनर्जी (Ather Energy) ने अपनी लेटेस्ट एनुअल रिपोर्ट 2024-25 (Annual Report 2024-25) में दावा किया है कि FY31 तक घरेलू टू-व्हीलर मार्केट में 40% हिस्सेदारी इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की होगी। आइए इसे जरा विस्तार से समझते हैं।

₹ 1.9 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.5 – 1.65 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.63 – 2.31 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.66 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.49 – 1.79 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.49 – 1.58 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

एथर एनर्जी (Ather Energy) का कहना है कि आने वाले सालों में यह ग्रोथ कुछ अहम वजहों से होगी। जैसे कि ज्यादा से ज्यादा EV लॉन्च किए जाएंगे। इसके अलावा सरकार का मजबूत पॉलिसी सपोर्ट रहेगा। इसके साथ ही EV चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार होगा। वहीं, बैटरी दामों में भी कमी आएगी। जी हां, क्योंकि उपभोक्ताओं का तेजी से इलेक्ट्रिक की तरफ झुकाव बढ़ रहा है।

FY31 तक भारत का टू-व्हीलर मार्केट सालाना 3.1 करोड़ यूनिट्स तक पहुंच सकता है। इसमें EV दोपहिया वाहन 41% CAGR की दर से बढ़ेंगे। वहीं, पेट्रोल (ICE) टू-व्हीलर सिर्फ 2% CAGR की दर से बढ़ पाएंगे। कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी 35-40% तक पहुंच जाएगी।

FY25 में स्कूटर सेगमेंट में EV पैठ 16% तक पहुंच गई है। अनुमान है कि FY31 तक 70-75% स्कूटर इलेक्ट्रिक होंगे। मोटरसाइकिल में भी EV की हिस्सेदारी बढ़ेगी। हालांकि, करीब 10% सीमित रहेगी।

एथर (Ather) का कहना है कि वह इस बदलाव के लिए पहले से तैयार है। कंपनी नई EV आर्किटेक्चर, बैटरी इनोवेशन और चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर लगातार काम कर रही है। आने वाले 6-7 सालों में पेट्रोल स्कूटर बीते जमाने की चीज बन जाएंगे और इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भारतीय सड़कों पर राज करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News