बनमनखी, संवादसूत्र। हिंदी केवल भाषा नहीं यह हमारी सांस्कृतिक पहचान एवं एकता का आधार है। हिंदी के संरक्षण एवं संवर्द्धन पर हम सभी को साथ मिलकर काम करना चाहिए। उक्त बातें गोरेलाल मेहता महाविद्यालय में आयोजित महाविद्यालय स्थापना दिवस एवं हिंदी पखवाड़ा सप्ताह को संबोधित करते हुए पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रण डॉ. उदय नारायण सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी एकता का आधार है तथा यह हमें भाषाई तौर पर आपस में जोड़ता है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय के कर्मियों को हिंदी भाषा का प्रयोग अधिक से अधिक करने एवं इसके प्रचार प्रसार पर बल देने की अपील की।
उधर, स्थापना दिवस एवं हिन्दी पखवाड़ा के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कॉलेज का वातावरण हर्ष, उल्लास एवं सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्णिया महिला कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद भारतीय ने की। इसके बाद एथलेटिक प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। …..खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर उत्साह: प्रतियोगिताओं में 400 मीटर, 200 मीटर एवं 100 मीटर दौड़ (बालक एवं बालिका वर्ग) के साथ हाई जंप एवं लॉन्ग जंप का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में लगभग 150 छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेल प्रतियोगिताओं का संचालन बाबुल कुमार शर्मा एवं जीवछ कुमार ने किया। खेल मैदान में प्रतिभागियों का जोश देखने लायक था। विजेताओं ने अपने परिश्रम और लगन से साबित किया कि खेल भावना ही वास्तविक विजय है। द्वितीय सत्र में बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का परिचय देते हुए प्रश्नोत्तरी, रंगोली, निबंध लेखन एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगितायें आयोजित की गईं। क्विज प्रतियोगिता का संचालन डॉ. आनंद सागर एवं कौशल किशोर प्रसाद द्वारा किया गया। प्रश्नोत्तरी में छात्रों ने अपने सामान्य ज्ञान एवं तर्कशक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता ने कॉलेज परिसर को रंग-बिरंगे कलात्मक रूपों से सजाकर एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play