झारखंड के मौसम को लेकर अपडेट सामने आया है। प्रदेश में शनिवार और रविवार को हल्के बादल छा सकते हैं। रांची समेत कुछ जिलों में छिटपुट बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से बादल छाएंगे। राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में राज्य में गरज के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के दक्षिणी भाग पर कायम निम्न दबाव का क्षेत्र अब छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ चुका है। इसके कमजोर होने से झारखंड के ऊपर छाए बादल हल्के हो चुके हैं। बावजूद इसके राजधानी समेत राज्य के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। जबकि, नौ से राज्य में बादल गहरे होंगे, जिससे तेज बारिश का पूर्वानुमान है।
राज्य में पिछले 24 घंटे में मानसून कमजोर रहा है। केवल खूंटी, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में 20 मिमी से अधिक बारिश हुई। जबकि, राज्य के अन्य हिस्सों में कम बारिश हुई। रांची में एक जून से पांच सितंबर तक मानसून की 1314.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 855.9 मिमी से 54 फीसदी अधिक है। वहीं, पूरे झारखंड में इस दौरान 1045.6 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य वर्षापात 840.2 से 24 फीसदी अधिक है।
मौसम साफ होने के कारण राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होंगा। रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दो दिन पहले ओड़िशा के तटीय भाग पर बना निम्न दबाव झारखंड को पारकर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ गया है। इससे झारखंड के ऊपर से घने बादल छट गए हैं। अगले दो दिन आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं। लेकिन, उसके बाद फिर बादल छाने की संभावना है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play