Bigg Boss 19 LIVE Updates: शो में होने वाली है वाइल्ड कार्ड एंट्री, घरवालों ने बसीर को दिया बर्थडे सरप्राइज – Jansatta

Bigg Boss 19 LIVE Updates: बिग बॉस 19 दिन पर दिन काफी दिलचस्प होता जा रहा है। पिछले एपिसोड में कुनिका और जीशान के बीच खाने के बटवारे को लेकर फाइट देखी गई। अब घर में नया कुछ होने वाला है क्योंकि शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। बसीर के बर्थडे पर घरवालों ने उनके साथ प्रैंक किया और फिर साथ मिलकर उनका जन्मदिन मनाया। शो में हर कंटेस्टेंट को दर्शकों का अलग-अलग रिस्पॉन्स मिल रहा है। तान्या को काफी ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन जिसे कोई भी पसंद नहीं कर रहा है वो हैं नेहल चुडासमा।
दूसरा वीकेंड का वार आ गया है और इस बार सलमान खान काफी एक्टिव दिखने वाले हैं। गौरव खन्ना जो कथित तौर पर सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट हैं, सलमान उनको जमकर फटकार लगाने वाले हैं। गौरव को एक्टिव ना रहने के लिए सुनाई जाएगी। बिग बॉस से जुड़े सभी अपडेट के लिए बने रहिए।
बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। इस एंट्री को लेकर ट्विटर पर कयास लगाए जा रहे हैं और ज्यादातर लोगों ने कहा है कि ये और कोई नहीं, बल्कि शहनाज गिल के भाई शहबाज हैं।
बसीर के बर्थडे पर घरवालों ने पहले ऐसे दिखाया कि वो नहीं जानते आज उनका बर्थडे हैं, लेकिन बाद में सभी ने जाकर बसीर को बर्थडे विश किया। इससे बसीर काफी खुश नजर आए।
https://twitter.com/BiggBoss_Tak/status/1964049918227861615

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News