आज की ताजा खबर LIVE: भारत अमेरिका के साथ संबंध खराब न करे, चीन हमारा दुश्मन- अखिलेश यादव – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भारत अमेरिका से सम्बन्ध न ख़राब करें, चीन हमारा दुश्मन हमारी ज़मीनो पर कब्ज़ा कर रहा है. अमेरिका जैसे देश को हम नहीं छोड़ सकते है, हमारा सबसे बड़ा ब्यापार वही से है, लाखों भारतीय अमेरिका में है कई अच्छे पदों पर उसमे सबसे ज्यादा गुजराती है.
आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे अरविंद केजरीवाल, वे आज केजरीवाल राजकोट पहुंचेंगे. कल चोटिला में कंपास किसानों की बड़ी रैली को संबोधित करेंगे. केजरीवाल कंपास पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म करने का विरोध कर रहे हैं. पिछले दिनों दिल्ली में भी प्रेस कांफ्रेंस कर गुजरात के कपास किसानों का मुद्दा उठाया था.
सोनम रघुवंशी और 4 अन्य आरोपियों के खिलाफ दायर चार्जशीट पर, राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा, “हमें अभी तक चार्जशीट नहीं मिली है. सोनम और अन्य सभी आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. मैं मांग करता हूं कि सोनम, राज कुशवाहा और अन्य सभी आरोपियों को मौत की सजा मिले. इससे पहले, गोविंद ने हमें आश्वासन दिया था कि वह राजा रघुवंशी को न्याय दिलाने के लिए वहां मौजूद रहेंगे. लेकिन, उन्होंने हमें अपनी बहन की तरह धोखा दिया. वह अभी भी जेल में सोनम के साथ बातचीत कर रहे हैं. मैं सोमवार को मेघालय जाऊंगा और चार्जशीट के लिए अपील करूंगा।”
दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार घट रहा है. हालांकि अभी भी खतरे के निशान के ऊपर बना हुआ है. इस समय यमुना का जलस्तर 206.36 मीटर पर पहुंच गया है.
तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में मौजूद 12 हज़ार करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का भांडाफोड़ हुआ है. मीरा-भाईंदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पंजाब के मोहाली में AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत पिछले 2-3 दिन से खराब चल रही थी. कल शाम अचानक उनकी पल्स रेट काफी नीचे आ जाने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया. कल से वे डॉक्टरों की देख-रेख में हैं. अभी वे ठीक हैं. आगामी 2 से 3 दिन तक उन्हें अस्पताल में रहना पड़ेगा, ऐसा डॉक्टर्स की राय है. उन्होंने कहा है कि अस्पताल में रहते हुए वे अधिकारियों से बातचीत करेंगे.”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर पिछले कुछ दिनों से बदले- बदले नजर आ रहे हैं. भारत पर टैरिफ लगाने के बाद वे पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त बता रहे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ उनकी तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. ट्रंप की तारीफ पर अब पीएम मोदी का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के पॉजिटिव मूल्यांकन की हम तहे दिल से तारीफ करते हैं और उनका पूर्ण समर्थन करते हैं. भारत और अमेरिका के बीच एक अत्यंत सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक एवं वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है.
मुंबई में एक फिल्म निर्माता के साथ जबरन वसूली का मामला सामने आया है, जहां अभिनेत्री निकिता घाटगे और अन्य पर 10 लाख रुपये की जबरन वसूली का आरोप लगा है. निर्माता को बंदूक की नोक पर पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया गया. अंबोली पुलिस स्टेशन ने अभिनेत्री और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. इस घटना में कई गंभीर धाराएं शामिल हैं. जिनमें धमकी, मारपीट और जबरन वसूली शामिल हैं.
पुणे के नाना पेठ इलाके में शनिवार रात को हुए गैंगवार में कुख्यात अपराधी गणेश कोमकर के बेटे आयुष कोमकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुणे क्राइम डीसीपी निखिल पिंगले के मुताबिक, आयुष कोमकर की हत्या बीती रात करीब पौने आठ बजे की गई. वह कोचिंग क्लास से घर लौटने के बाद अपनी सोसाइटी के बेसमेंट में पहुंचा ही था कि दो हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से आयुष की मौके पर ही मौत हो गई.
दिल्ली वालों के लिए राहत की बात है. यमुना नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है. दिल्ली में सुबह 8 बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जल स्तर 206.52 मीटर दर्ज किया गया. जलमग्न इलाकों से उतरा पानी, रिंग रोड, निगमबोध घाट, मोनेस्ट्री में कम हुआ पानी. लोहे के पुल के लिए बना अंडरपास भी खोला गया. हालांकि अभी भी दिल्ली में यमुना खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर बह रही है.
जयपुर के सुभाष चौक में एक चार मंजिला पुरानी हवेली बारिश के कारण ढह गई. इस घटना में 7 लोगों के दबे होने की सूचना मिली, SDRF और सिविल डिफेंस की टीम ने रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि एक पिता-बेटी की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हुआ है. सुबह 7 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ. जर्जर इमारत की स्थिति चिंता का विषय है.
उत्तराखंड: खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण 1 से 5 सितंबर तक रोकी गई चारधाम यात्रा का पंजीकरण और संचालन आज से फिर से शुरू किया जा रहा है.
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. नदी, नाले और बांध पूरी तरह से उफान पर हैं. हालत यह है कि ग्वालियर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 60 में 50 से अधिक घर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. बताया गया है कि अलापुर बांध से छोड़ा गया पानी लोगों के घरों में भर गया है. ललियापुरा में रहने वाले आधा सैकड़ा से अधिक घरों में पानी भर गया है. एक दर्जन से ज्यादा लोग अपने रिश्तेदारों के यहां रहने को मजबूर हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं, हमने 7 महीनों में जो किया, वो किसी ने नहीं किया. हमने 7 युद्ध रोके. रूस-यूक्रेन, जिसके बारे में मुझे लगता था कि शायद सबसे आसान होगा, सबसे मुश्किल निकला. इनमें से एक युद्ध 31 साल से चल रहा था – जिसके बारे में कहा जाता था कि उसे रोका नहीं जा सकता, और मैंने उसे लगभग 2 घंटे में निपटा दिया, दूसरा 35 साल से चल रहा था और तीसरा 37 साल से. (स्रोत: अनरिस्ट्रिक्टेड पूल, रॉयटर्स के माध्यम से)
#WATCH | Washington DC | US President Donald Trump says, “Nobody has done what we did in 7 months. We stopped 7 wars. Russia-Ukraine, that I thought would probably be the easiest, was the most difficult… One of the wars was going on for 31 years – that was said to be pic.twitter.com/U5wdWQD6fj
— ANI (@ANI) September 6, 2025
महाराष्ट्र के भिवंडी स्थित एक रंगाई फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. दमकल की गाड़ियाँ मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.
#WATCH | Maharashtra | Huge fire broke out at a dyeing factory in Bhiwandi. Fire tenders present on the spot and efforts to douse the fire are underway. Further details are awaited. pic.twitter.com/28LDiA7ZCQ
— ANI (@ANI) September 6, 2025
भारत और अन्य देशों के साथ व्यापार समझौतों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “ये बहुत अच्छे चल रहे हैं. हम यूरोपीय संघ से नाराज़ हैं क्योंकि न सिर्फ़ गूगल के साथ, बल्कि हमारी सभी बड़ी कंपनियों के साथ जो हो रहा है. स्रोत: व्हाइट हाउस/यूट्यूब
#WATCH | Washington DC | On trade deals with India and other countries, US President Donald Trump says, “They are going great… We are upset with the European Union because of what is happening with not just Google, but all of our big companies…”
Source: White House/YouTube pic.twitter.com/8f3lxcBuCt
— ANI (@ANI) September 5, 2025
भारत पर अपनी पोस्ट पर एएनआई द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मुझे इस बात से निराशा हुई है कि भारत रूस से इतना तेल खरीदेगा. और मैंने उन्हें बता दिया है कि मैंने भारत पर बहुत ऊंचा टैरिफ लगा दिया है. जैसा कि आप जानते हैं, मेरे प्रधानमंत्री मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं. वह कुछ महीने पहले यहां आए थे, हम रोज गार्डन गए थे. हमने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. स्रोत: व्हाइट हाउस/यूट्यूब
#WATCH | Washington, DC | Responding to a question by ANI on his post on India, US President Donald Trump says, “I have been disappointed that India would be buying so much oil from Russia. And I let them know that, I put a very high tariff – 50% on India. I get along very well pic.twitter.com/v2mb0tzGf2
— ANI (@ANI) September 5, 2025
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं जिससे रक्षा विभाग का नाम आधिकारिक तौर पर ‘युद्ध विभाग’ कर दिया गया है. (स्रोत: द व्हाइट हाउस/यूट्यूब)
#WATCH | President Donald J. Trump signs an Executive Order officially restoring the name “Department of War” to the Department of Defense.
(Source: The White House/ YouTube) pic.twitter.com/yl732N5UUI
— ANI (@ANI) September 5, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति के व्यापार और विनिर्माण मामलों के वरिष्ठ सलाहकार पीटर नवारो ने ट्वीट किया, भारत द्वारा लगाए गए उच्चतम टैरिफ से अमेरिकी नौकरियां खत्म हो रही हैं. भारत रूसी तेल केवल लाभ कमाने के लिए खरीदता है/राजस्व से रूसी युद्ध मशीन चलती है. यूक्रेनियन/रूसी मरते हैं. अमेरिकी करदाताओं को अधिक भुगतान करना पड़ता है. भारत सच/झूठ को बर्दाश्त नहीं कर सकता.
Senior Counsellor for Trade and Manufacturing to the US President Peter Navarro tweets, “India highest tariffs costs U.S. jobs. India buys Russian oil purely to profit/Revenues feed Russia war machine. Ukrainians/Russians die. U.S. taxpayers shell out more. India can’t handle pic.twitter.com/AqR52r4auf
— ANI (@ANI) September 5, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, यूरोप ने आज एक और महान अमेरिकी कंपनी, गूगल पर 3.5 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया है, जिससे वह पैसा छीन लिया गया है जो अन्यथा अमेरिकी निवेश और रोज़गार के लिए जाता. यह उन कई अन्य जुर्मानों और करों के अलावा है जो गूगल और अन्य अमेरिकी टेक कंपनियों पर लगाए गए हैं. यह बहुत ही अनुचित है, और अमेरिकी करदाता इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे! जैसा कि मैंने पहले कहा है, मेरा प्रशासन इन भेदभावपूर्ण कार्रवाइयों को बर्दाश्त नहीं करेगा. उदाहरण के लिए, एप्पल को 17 अरब डॉलर का जुर्माना भरने के लिए मजबूर किया गया, जो मेरे विचार से, नहीं लगाया जाना चाहिए था – उन्हें अपना पैसा वापस मिलना चाहिए! हम शानदार और अभूतपूर्व अमेरिकी प्रतिभा के साथ ऐसा नहीं होने दे सकते और अगर ऐसा हुआ, तो मुझे इन करदाता अमेरिकी कंपनियों पर लगाए जा रहे अनुचित जुर्मानों को रद्द करने के लिए धारा 301 के तहत कार्यवाही शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद.
US President Donald Trump posts on Truth Social, “Europe today hit another great American company, Google, with a $3.5 Billion Dollar fine, effectively taking money that would otherwise go to American Investments and Jobs. This is on top of the many other Fines and Taxes that pic.twitter.com/vfM02FJT8m
— ANI (@ANI) September 5, 2025
गणेशोत्सव के अंतिम दिन यानी शनिवार अनंत चतुर्दशी पर मूर्तियों के विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई में 21,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे.
गणेशोत्सव के अंतिम दिन यानी शनिवार अनंत चतुर्दशी पर मूर्तियों के विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई में 21,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर कम होने के संकेत मिले, हालांकि कई इलाके अब भी जलमग्न हैं. वहीं सरकार ने बताया कि हालात पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है और दावा किया कि स्थिति जल्द ही सामान्य होगी. मौसम विभाग ने शनिवार को राजधानी दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है. भारतीय पुरुष अंडर-23 फुटबॉल टीम के सामने एएफसी अंडर-23 एशियाई कप क्वालीफायर के ग्रुप एच मुकाबले में शनिवार को दोहा में मेजबान कतर की मुश्किल चुनौती होगी. भारतीय टीम ने गुरुवार को बहरीन के खिलाफ 2-0 की जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया था. टीम का लक्ष्य पहली बार अंडर-23 एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने का है.
Published On – Sep 06,2025 12:00 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News