—विज्ञापन—
टैरिफ वॉर के चलते भारत और अमेरिका के रिश्तों में खटास आई है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ‘भारत को खो दिया’ वाला बयान चर्चा में है। इसके बाद ट्रंप ने पीएम मोदी को दोस्त बताया तो प्रधानमंत्री ने भी इसका जवाब देकर कहा कि वह ट्रंप की भावनाओं की गहराई से कद्र करते हैं। अब लगने लगा है कि भारत-अमेरिका के बीच सबकुछ ठीक होने जा रहा है। अब जल्द ही दोनों ‘दोस्त’ एक मंच पर मिल सकते हैं।
दरअसल, अक्टूबर में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में ASEAN शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। ऐसे में पीएम मोदी-ट्रंप की मुलाकात संभव है। जानकारी के अनुसार, आसियान देशों की बैठक 26-28 अक्टूबर को कुआलालंपुर में होगी। इस सम्मेलन में ट्रंप की उपस्थिति की पुष्टि हो चुकी है। जबकि पीएम मोदी आमतौर पर आसियान की बैठक में हिस्सा लेते रहे हैं। ऐसे में दोनों नेताओं की मुलाकात 26 अक्टूबर को हो सकती है।
खबर अपडेट की जा रही है…
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in