Feedback
मूलांक 9: जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 है.
नंबर 9- 16 दिसंबर 2024 का मूलांक 7 और भाग्यांक 9 है. अंक 9 के लिए आज का दिन वाणिज्यिक विषयों में उछाल का कारक बना हुआ है. चहुंओर सफलता रहेगी. बेहतर प्रदर्शन बनाए रहेंगे. मित्रों सहकर्मियों का सहयोग रहेगा. व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ेंगे. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी. लाभ और प्रभाव संवार पर रहेगा. मंगल के अंक 9 के व्यक्ति कार्य पूरा होने तक शांत नहीं बैठते हैं. लक्ष्य साधने के बाद ही विश्राम का भाव रखते है. विनयशील और मित्रता निभाने वाले होते हैं. व्यवस्था पर पूरा भरोसा रखते हैं. आज इन्हें निसंकोच कार्यगति बनाए रखना है. व्यक्तित्व संवार पाएगा. सबको साथ लेकर चलेंगे. साझा हित का प्रयास बनाए रखेंगे.
मनी मुद्रा- करियर कारोबार में लाभ का प्रतिशत बढ़ा हुआ रहेगा. उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. विविध मामलों में सफलता पाएंगे. पेशेवर प्रभावशाली रहेंगे. सूझबूझ से परिणाम बनाएंगे. व्यापार बढ़ाएंगे. उद्योग कार्यों को गति देंगे. लोकप्रियता बढ़त पर रहेगी. कार्यविस्तार का जोर रखेंगे. अधिकारियों की सुनेंगे.
पर्सनल लाइफ- संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी. रिश्तों को बेहतर बनाएंगे. संवेदनशीलता बढ़ेगी. स्वजनों के साथयात्रा संभव है. प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी. सहज सुधार बना रहेगा. उत्सव आयोजन में शामिल होंगे. सरप्राइज मिल सकती है. अतिथि का सत्कार करेंगे.
हेल्थ ऐंड लिविंग- धैर्य बनाए रखेंगे. अपनों की खुशी बढ़ाएंगे. समय प्रबंधन सं कार्य करेंगे. व्यक्तित्व पर जोर देंगे. खानपान संवारेंगे. जीवनस्तर भव्य रहेगा. स्वास्थ्य सुधार पर रहेगा.
फेवरेट नंबर- 1 2 3 6 7 8 9
फेवरेट कलर्स- रेड रोज
एलर्ट्स- सद्भाव व सामंजस्य रखें. संकीर्णता का त्याग करें. बैरभाव छोड़ें.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू