India vs Australia 3rd Test Live Update: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश में धुल गया था और सिर्फ 13.2 ओवर का ही खेल हो सका था. वहीं, दूसरे दिन कुल 88 ओवर फेंके गए. ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी पहली पारी में अभी तक 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बना चुकी है. ऐसे में खेल के तीसरे दिन टीम इंडिया की नजर जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट करने पर रहेगी. वहीं, ऑस्ट्रेलिया तीसरे दिन अपने स्कोर में ज्यादा से ज्यादा रन जोड़ना चाहेगी.