'PM मोदी आदेश करें तो एक सेकेंड में इस्तीफा दे दूंगा', योगी सरकार के मंत्री की पोस्ट पर बवाल – Aaj Tak

Feedback
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट से यूपी की सियासत में हलचल मच गई है. उनके विभाग में घूसखोरी को लेकर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उनको लेकर भड़के आशीष पटेल ने कहा कि यह उनकी राजनीतिक हत्या करने की साजिश है. अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी जिस दिन आदेश करेंगे, वो एक सेकंड में इस्तीफा दे देंगे. 
उन्होंने रविवार की देर रात ‘X’ पर लिखा, “मीडिया और सोशल मीडिया पर मेरी राजनीतिक हत्या करने के लिए साजिश के तहत तथ्यहीन और अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं. मेरे मंत्रित्व काल में प्राविधिक शिक्षा विभाग में वंचित वर्ग से आने वाले कार्मिकों के हितों की रक्षा के बारे में पूरे उत्तर प्रदेश को पता है.” 
आशीष पटेल ने कहा कि सांच को कोई आंच नहीं होती. उन्होंने लिखा, “माननीय मुख्यमंत्री जी अगर आवश्यक समझें तो आरोपों की सीबीआई से जांच करा लें. मैं तो यहां तक कहता हूं कि दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए लगे हाथ बतौर मंत्री अब तक मेरे द्वारा लिए गए एक-एक निर्णय की भी सीबीआई से जांच करा लें. सब को पता है कि इसके पीछे कौन है. आगे और भी ऐसे आरोप लगेंगे. ऐसे मिथ्या आरोपों से डरने वाले कोई और होंगे. अपना दल (एस) वंचितों के हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटने वाला.” 
मीडिया और सोशल मीडिया पर मेरी राजनीतिक हत्या करने के लिए साज़िश के तहत तथ्यहीन और अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं।
मेरे मंत्रित्व काल में प्राविधिक शिक्षा विभाग में वंचित वर्ग से आने वाले कार्मिको के हितों की रक्षा के बारे में पूरे उत्तर प्रदेश को पता है ।
PM मोदी का जिस दिन आदेश होगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा: आशीष पटेल 
उन्होंने आगे कहा कि सामाजिक न्याय की जंग के लिए अपना दल (एस) माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के सानिध्य में 2014 में एनडीए में शामिल हुआ था.  माननीय प्रधानमंत्री जी का जिस दिन आदेश होगा, बिना एक सेकंड की देरी के मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News