सुहागरात के दिन दुल्हन के हाथ से दूल्हे को दूध पीना पड़ गया बहुत महंगा, खुद को इस हाल में पाया – Aaj Tak

Feedback
मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक लुटेरी दुल्हन दूल्हे को चूना लगाकर रफूचक्कर हो गई. हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचाकर जिस दुल्हन को दूल्हा अपने घर लेकर आया था, वही रात में दूल्हे को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर लाखों के जेवरात लेकर चंपत हो गई. दूल्हे को जब होश आया तो उसने खुद को लुटा हुआ पाया.
घटना नौगांव थाना इलाके के एक गांव की है. यहां रहने वाले राजदीप का विवाह नैगुवां निवासी सुकन पाठक के माध्यम से चरखारी उत्तरप्रदेश की खुशी तिवारी के साथ तय हुआ था. बीते दिन 13 दिसंबर को कुलवारा के मंदिर से विवाह संपन्न हुआ. 
सुहागरात को दुल्हन ने राजदीप को दूध में नशीला पदार्थ ​खिलाकर पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गया. इसके बाद मौका पाकर खुशी लगभग 12 लाख रुपये के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई. इसमें सोने-चांदी के जेवरात के अलावा दूल्हे का मोबाइल भी शामिल है. 
पीड़ित दूल्हे के पिता ने बताया कि सुकन पाठक ने उनके बेटे का विवाह तय कराया था. दूल्हन चरखारी में अपने परिवार के साथ किराए के घर में रहती है, ऐसी जानकारी उन्हें दी गई थी. चरखारी से ही लड़की को देखने की रस्म पूरी हुई और विवाह तय हो गया. 
ऐसा माना जा रहा है कि महिला अन्य लोगों के साथ मिलकर इस तरह का खेल, खेल रही है. पहले भी कई नौजवानों को ​शिकार बनाया गया होगा. पूरा परिवार गहरी नींद में सोता रहा और मौका पाकर दुल्हन के भेष में आई लुटेरी महिला माल लूटकर ले गई. पुलिस में मामले की ​शिकायत की गई है. 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News