हिंदी दिवस पर डीपीबीएस कॉलेज में विशेष कार्यक्रम: मेरठ विश्वविद्यालय के प्रो. विकास शर्मा ने छात्रों से साझ… – Dainik Bhaskar

अनूपशहर स्थित डीपीबीएस कॉलेज में हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाषा संकाय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जी.के. सिंह ने की। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन से हुआ। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों ने मुख्य अतिथि का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। ‘मीट ए क्रिएटिव राइटर एंड नो अबाउट क्रिएटिविटी’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मेरठ विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक प्रो. विकास शर्मा मुख्य वक्ता रहे।
प्रो. शर्मा ने बताया कि देश-विदेश में उनपर लगभग 40 पीएचडी शोध किए जा रहे हैं। उन्होंने अब तक 13 उपन्यास लिखे हैं। उनका पहला उपन्यास ‘राह के पत्थर’ है। उनके उपन्यास ‘हनी ट्रैप’ का प्रकाशन लंदन से हुआ। ‘मीडिया रिवॉल्यूशन 2020’ का हिंदी और पंजाबी में अनुवाद हुआ है। प्रो. शर्मा ने कहा कि उनका अनूपशहर से विशेष लगाव है। उनका साहित्यिक सफर यहीं से शुरू हुआ। उन्होंने राजनीति और साहित्य को अपने दो प्रमुख प्रेम बताया। उनके अनुसार वर्तमान सरकार मातृभाषा के प्रति प्रेम जगा रही है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने अपनी कविता ‘फिर मेरी आंखों में आंसू न थे’ का पाठ किया। छात्रों ने उनसे रचनात्मक लेखन से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने संतोषजनक जवाब दिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News