एशिया कप का 5वां सुपर-4 मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। 16 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 94/6 है। मोहम्मद हारिस और मोहम्मद नवाज क्रीज पर हैं।
शाहीन शाह अफरीदी 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें तस्कीन अहमद ने विकेटकीपर जाकिर अली के हाथों कैच कराया। तस्कीन को दूसरा विकेट मिला है। उन्होंने साहिबजादा फरहान (4 रन) को भी पवेलियन भेजा।
मुस्तफिजुर रहमान ने सलमान अली आगा (19 रन) और मेहदी हसन ने सईम अयूब (शून्य) को आउट किया। रिशाद हुसैन ने तलत हुसैन (3 रन) और फखर जमान (13 रन) को पवेलियन भेजा। मैच का स्कोरबोर्ड
14वें ओवर में पाकिस्तान ने छठा विकेट गंवाया। यहां शाहीन शाह अफरीदी 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें तस्कीन अहमद ने विकेटकीपर जाकिर अली के हाथों कैच कराया। तस्कीन को दूसरा विकेट मिला है। उन्होंने साहिबजादा फरहान (4 रन) को भी पवेलियन भेजा।
11वें ओवर की 5वीं बॉल पर सलमान अली आगा 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मुस्तफिजुर रहमान ने विकेटकीपर जाकिर अली के हाथों कैच कराया। इसी ओवर में पाकिस्तान ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया।
9वें ओवर में पाकिस्तान ने चौथा विकेट गंवाया। यहां तलत हुसैन 3 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रिशाद हुसैन ने पहली बॉल पर सैफ हसन के हाथों कैच कराया। उन्होंने 7वें ओवर में फखर जमान (13 रन) को भी आउट किया।
7वें ओवर में पाकिस्तान ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर फखर जमान 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रिशाद हुसैन ने तंजीम हसन साकिब के हाथों कैच कराया।
टॉस हारकर बैटिंग कर रही पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में 27 रन बनाने में 2 विकेट गंवा दिए।
पहले ओवर में तस्कीन अहमद ने साहिबजादा फरहान (4 रन) को आउट किया। जबकि दूसरे ओवर में मेहदी हसन ने सईम अयूब (शून्य) को पवेलियन भेजा।
पाकिस्तान ने लगातार दूसरे ओवर में विकेट गंवाया। दूसरे ओवर की चौथी बॉल पर सईम अयूब कैच हुए। उन्हें मेहदी हसन ने रिशाद हुसैन के हाथों कैच कराया। सईम अयूब अपना खाता भी नहीं खोल सके। 2 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 5/2 है।
पाकिस्तान की टीम ने पहले ही ओवर में विकेट गंवा दिया है। यहां साहिबजादा फरहान 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें तस्कीन अहमद ने रिशाद हुसैन के हाथों कैच कराया। एक ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 4 रन रहा।
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टी-20 में अब तक कुल 25 मैच खेले गए, जिनमें से पाकिस्तान ने 20 और बांग्लादेश ने 5 मैचों में जीत हासिल की।
जुलाई में दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी, जिसे बांग्लादेश ने 2-0 से अपने नाम किया था।
एशिया कप सुपर-4 का पांचवां मैच दुबई में खेला जाएगा। दुबई में गुरुवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और ह्यूमिडिटी 56% रहने की उम्मीद है। बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.