Aaj ki Taaza Khabar Live News Update: एशिया कप 2025- बांग्लादेश को लगा आठवां झटका, Tanzim Hasan Sakib 10 रन बनाकर आउट – State Mirror Hindi

Updated on: 25 Sept 2025 11:43 PM IST
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. गुरुवार 25 सितंबर 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश को छठा झटका लगा है. जाकेर अली 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें सैम अयूब ने पवेलियन की राह दिखाई. बांग्लादेश का स्कोर इस समय 15 ओवर के बाद 85 रन है.

बांग्लादेश को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले में तीसरा बड़ा झटका लगा है. सैम हसन १८ रन बनाकर हारिस रऊफ का शिकार बने. बांग्लादेश का स्कोर इस समय पाकिस्तान का स्कोर 5.2 ओवर में 36 रन है.
बांग्लादेश को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले में दूसरा बड़ा झटका लगा है. Towhid Hridoy शाहीन अफरीदी की गेंद पर सैम अयूब को कैच थमा बैठे. उन्होंने 5 रन बनाए. इस समय बांग्लादेश का 4.2 ओवर में 23 रन है.

एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है. Parvez Hossain Emon बिना खाता खोले शाहीन अफरीदी की गेंद पर मोहम्मद नवाज को कैच थमा बैठे. एक ओवर के खत्म होने पर बांग्लादेश का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 1 रन है.

एशिया कप 2025 के अहम सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को जीत के लिए 136 रन का लक्ष्य दिया है. बांग्लादेशी गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन ही बना सकी.
एशिया कप 2025 के अहम सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने पाकिस्तान पर पूरी तरह शिकंजा कस लिया है. यही वजह है कि 15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 51 रन है. क्रीज पर मोहम्मद हारिस 18 और मोहम्मद नवाज 6 रन बनाकर मौजूद हैं.
एशिया कप 2025 के अहम सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने पाकिस्तान पर पूरी तर शिकंजा कस लिया है. यही वजह है कि 11 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 51 रन है. क्रीज पर मोहम्मद हारिस 10 रन बनाकर मौजूद हैं.
एशिया कप 2025 के अहम सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा झटका लगा है. सैम अयूब बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं. पाकिस्तान का स्कोर इस समय 2 ओवर के बाद 5 रन है.

एशिया कप 2025 के अहम सुपर-4 मुकाबले में आज बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है. आज जो भी टीम जीतेगी, उसका सामना फाइनल में 28 सितंबर को भारत से होगा.
#WATCH | Leh, Ladakh | Over CBI probe on his institute for alleged FCRA violation, Activist Sonam Wangchuk says, “In the series of witch hunting, yesterday’s events were the last and all blame was put on Sonam Wangchuk.””A day later (after Leh protests), the Home Ministry of… pic.twitter.com/YtRscAPnx7
प्रसिद्ध समाजसेवी और शिक्षा विशेषज्ञ सोनम वांगचुक ने अपने संस्थान पर FCRA उल्लंघन के मामले में CBI जांच की आलोचना करते हुए इसे ‘विच हंट’ करार दिया और कहा कि इस पूरी घटना में सारा दोष मुझ पर ही डाला गया. वांगचुक ने बताया कि लेह में हुए विरोधों के तुरंत बाद गृह मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी कर उन्हें नामित किया और जिम्मेदारी उनके ऊपर ठोंक दी. उन्होंने स्पष्ट किया, “मुझे CBI से नोटिस मिला कि हमारी संस्था ने विदेशी फंडिंग प्राप्त की, जबकि हमारे पास FCRA नहीं था, लेकिन हमने कभी FCRA के लिए आवेदन ही नहीं किया क्योंकि हमें विदेश से कोई फंड नहीं चाहिए.” उन्होंने बताया कि उनके संस्थान ने संयुक्त राष्ट्र (UN) से अफगानिस्तान में उनके Passive Solar Heated Building प्रोजेक्ट के लिए शुल्क लिया. इसके अलावा, स्विट्ज़रलैंड और इटली की संस्थाओं से वे अपने आर्टिफिशियल ग्लेशियर्स पर ज्ञान साझा करने के बदले कर सहित शुल्क प्राप्त कर चुके हैं. वांगचुक ने कहा, “अब हमें इनकम टैक्स समन भी मिला है. इस ‘विच हंट’ की श्रृंखला में कल की घटनाएं नवीनतम थीं और सारा दोष मुझ पर ही डाला गया.”
Powered by Blink CMS

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News