नेपाल की अंतरिम PM का चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान, राष्ट्र के नाम संबोधन में गिनाईं प्राथमिकताएं – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Nepal interim PM Sushila Karki addresses the nation: नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने 5 मार्च को होने वाले जनरल मतदान के लिए वोटर्स की उम्र 18 साल से घटाकर 16 साल करने का ऐलान किया है। राष्ट्र के नाम संबोधन में अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने यह घोषणा करते हुए कहा कि ऐसा कदम नेपाल में जेन जी प्रोटेस्ट के बाद ज्यादा से ज्यादा युवा वर्ग वोटिंग में भाग ले सकें। साथ ही, राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी ऐसा कदम उठाना जरूरी है। सुशीला कार्की ने कहा कि मैं सभी नेपाली बहनों और भाइयों से आगामी प्रतिनिधि सभा के चुनावों में उत्साहपूर्वक भाग लेने और ऐसे योग्य जनप्रतिनिधियों का चयन करने का आह्वान करती हूं।
Kathmandu | Nepal's interim PM Sushila Karki addresses the nation, says, "To find a way out of this complex situation, the government has already started preliminary work for the general election by holding the election in a free, fair and fear-free environment by March 5, after… pic.twitter.com/kBDyffBLaI
पीएम सुशीला कार्की ने मौजूदा चुनाव कानून में अध्यादेश के माध्यम से संशोधन करते हुए विदेशों में रह रहे नेपाली नागरिकों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा. इसके लिए कानून में संशोधन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इससे विदेशों में रह रहे नेपाली नागरिक भी अब अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. Gen-Z आंदोलन के दौरान नेताओं के घर में मिली धनराशि की जांच के लिए डिपार्टमेंट ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग इंवेस्टिगेशन को आदेश दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: नेपाल PM सुशीला कार्की ने किया अंतरिम सरकार की कैबिनेट का विस्तार, इन 5 चेहरों को बनाया मंत्री
Gen-Z ग्रुप की डिमांड पर वोटर्स सूची में नाम जुड़वाने की समयसीमा को एक महीने के लिए बढ़ाया गया है. पीएम सुशीला कार्की ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के मकसद से वोटर्स की उम्र भी 18 साल से घटाकर 16 साल किया गया है. प्रधानमंत्री के संबोधन के तुरंत बाद नेपाल के निर्वाचन आयोग ने वोटिंग की उम्र 16 वर्ष निर्धारित करने का नोटिफिकेशन जारी किया. चुनाव आयोग ने कहा कि अब 16 साल के युवा भी अपने स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाता पंजीकरण करा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: नेपाल यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की Advisory, दी ये सलाह
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News