‘झूठे मुकदमे दर्ज करवाती है बीजेपी’ आजम खान की जमानत पर क्या बोले अखिलेश यादव? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Azam Khan: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की जेल से रिहाई पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि यह फैसला न्यायपालिका पर समाजवादियों के विश्वास को और मजबूत करता है. अखिलेश यादव ने कहा, ‘हम न्यायालय का आभार व्यक्त करते हैं. हमें विश्वास था कि न्याय होगा और वही हुआ है’.
अखिलेश यादप ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि वे लगातार विपक्षी नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कराती रही है. उन्होंने कहा कि आज के फैसले से उम्मीद है अब आगे किसी भी निर्दोष व्यक्ति या समाजवादी नेता के खिलाफ झूठे मामले दर्ज नहीं होंगे और किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होगा.
ये भी पढ़ें-आजम खान कितने दिन रहेंगे जेल से बाहर? 72 केसों में जमानत मिलने पर छूटे, पर अभी पेंडिंग हैं 78 मामले
आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर के ऐसे विधायक पर लंबे समय तक बार-बार दबाव बनाया गया है. वे कहते हैं कि हमें उम्मीद है न्यायपालिका पर की अब से अन्याय किसी के साथ नहीं होगा. अब न्याय व्यवस्था ने सही फैसला दिया और उन्हें रिहाई मिली. उन्होंने कहा कि आजम की रिहाई सिर्फ समाजवादी पार्टी के लिए नहीं पूरे समाजवादी आंदोलन के लिए खुशी की बात है. इस पर उन्होंने विश्वास जताया है कि न्यायपालिका भविष्य में भी निष्पक्ष फैसले देगी.
#WATCH | Lucknow, UP: SP chief and MP Akhilesh Yadav says, "…SP leader Azam Khan has been released from jail. I would like to thank the Court for this. We, the Samajwadis, believed that the Court would do justice. We hope that in the time to come, no false cases will be filed… pic.twitter.com/CVAUi7hXlR
समाजवादी पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी आजम की रिहाई पर पत्रकारों से बात करते हुए योगी सरकार पर हमला किया है. उन्होंने कोर्ट के फैसले का स्वागत करत हुए कहा की बीजेपी सरकार सिर्फ झूठे मामलों में फंसाती है. समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है.
आजम खान को रिहाई के बाद जेल से घर ले जाने के लिए उनके दोनों बेटे आए थे. सीतापुर जेल के बाहर आजम ने समर्थकों को हाथ हिलाकर अभिवादन दिया. अदीब और अबदुल्ला भी साथ दिखें, इस मौके पर अदीब ने अपने पिता को आज का हीरो बताया. वहीं, आजम की रिहाई के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे. जेल के बाहर 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. आजम को लेने के लिए उनके समर्थक 25 गाड़ियों के साथ आए थे.
ये भी पढ़ें-आजम खान की जेल से रिहाई का यूपी की राजनीति पर क्या असर? क्या बदलेंगे सत्ता के समीकरण!
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News