—विज्ञापन—
BCCI Challenges ICC Decision On Suryakumar Yadav: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। वहीं इस मैच से पहले आईसीसी ने टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को सजा सुनाई है। जिसको लेकर अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी के फैसले को चुनौती दी है। जिसको देखते हुए अब एशिया कप 2025 फाइनल से पहले बीसीसीआई और आईसीसी आमने-सामने दिखाई दे रही है।
दरअसल एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मैच 14 सितंबर को खेला गया था। इस मैच में पहले तो भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था, उसके अलावा मैच के बाद भारतीय कप्तान ने कहा था कि वे पाकिस्तान पर मिली इस जीत को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के नाम करना चाहेंगे, बस उनकी ये बात पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को रास नहीं आई और उन्होंने आईसीसी से इसकी शिकायत कर दी।
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: फाइनल से पहले हारिस रऊफ पर आईसीसी का एक्शन, जानें कितना लगा जुर्माना?
जिसके बाद अब आईसीसी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने अपना फैसला सुनाते हुए सूर्यकुमार यादव पर मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना लगाया है, लेकिन बीसीसीआई को आईसीसी का ये फैसला कुछ खास पसंद नहीं आया। ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईसीसी के फैसले को चुनौती दी है।
Suryakumar Yadav has been fined 30% of his match fees as he was found guilty of breaching the code of conduct for his comments that alluded to the military skirmish between India and Pakistan, after their group match in the Asia Cup on September 14 👉https://t.co/v1Qa7243LB pic.twitter.com/CDMS3XSQpd
सूर्यकुमार यादव के अलावा आईसीसी ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को भी सजा सुनाई है। भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 के मैच में हारिस रऊफ ने दर्शकों की तरफ कई भड़काऊ इशारे किए थे। जिसकी बीसीसीआई ने आईसीसी से शिकायत की थी, जिसको लेकर अब आईसीसी ने हारिस रऊफ पर मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना लगाया है। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में अभी तक 2 मैच खेले जा चुके हैं और दोनों मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है, वहीं दोनों मैचों के बाद विवाद भी काफी देखने को मिला है।
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: सेना के लिए जज्बा दिखाना कप्तान सूर्या को पड़ा भारी, पाकिस्तान की शिकायत पर ICC ने ठोका भारी जुर्माना
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in