Aaj ki Taaza Khabar Live News Update: जोधपुर जेल भेजे गए सोनम वांगचुक, कड़ी सुरक्षा में लाया गया राजस्थान – State Mirror Hindi

Updated on: 27 Sept 2025 7:11 AM IST
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शनिवार 27 सितंबर 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत गिरफ्तार कर जोधपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है. उन्हें हाईसिक्योरिटी वार्ड में रखा गया है, जहां 24 घंटे सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी रहेगी. इसी जेल में आसाराम बापू भी बंद हैं, हालांकि वे अलग वार्ड में हैं. यह कदम लद्दाख में राज्य का दर्जा और संवैधानिक संरक्षण की मांग को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद उठाया गया, जिसमें चार लोगों की मौत और 90 से अधिक घायल हुए थे.
एहतियातन प्रशासन ने लेह जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं. गिरफ्तारी अचानक हुई और वांगचुक को शुक्रवार दोपहर ढाई बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी, लेकिन वे नहीं पहुंचे. इसके बाद पता चला कि पुलिस महानिदेशक एसडी सिंह जामवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उन्हें उनके गांव उलियाकतोपो से हिरासत में ले लिया.

Powered by Blink CMS

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News