—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में घर की सत्ता पलट गई है. अभिषेक बजाज की जगह अब फरहाना भट्ट घर की नई लीडर बन गई हैं. इसके साथ ही रेस में गौरव खन्ना भी फरहाना के साथ थे. वहीं दूसरी ओर मृणाल ठाकुर और अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. आयुष्मान खुराना स्टारर थामा का भी हाल ही में ट्रेलर जारी किया गया है, जिसको लेकर ये हॉरर कॉमेडी सुर्खियों में बनी हुई है.
बॉलीवुड एक्टर राहुल देव आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. इसके साथ ही फिल्म डायरेक्टर यश चोपड़ा की भी आज बर्थ एनिवर्सरी है. पवन कल्याण की एक्शन फिल्म ‘ओजी’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ‘ओजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर ‘जॉली एलएलबी 3’ और ‘मिराई’ जैसी फिल्मों को भी धूल चटा दी है. एंटरटेनमेंट जगत की ऐसी ही मसालेदार खबरें और हर ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ न्यूज 24 के लाइव में बने रहिए. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स पढ़ने को मिलेंगी.
अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की ‘सन ऑफ सरदार 2’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होते ही ये मूवी पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
https://www.instagram.com/p/DPDcPAFEv0B/?hl=en
पवन कल्याण की ‘ओजी’ फिल्म ने भारत में दो दिनों में 104 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं इस मूवी के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो पवन कल्याण की फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 144 करोड़ की कमाई कर ली है.
बॉलीवुड एक्टर राहुल देव आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. मॉडलिंग से शुरुआत करने वाले राहुल आज बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं. हिंदी फिल्मों के साथ-साथ राहुल तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और ओडिया में भी काम किया है.
https://www.instagram.com/p/DCd7Te1Mdvv/?hl=en&img_index=1
‘बिग बॉस 19’ में अभिषेक बजाज की सत्ता गिर गई है. अभिषेक की जगह अब फरहाना भट्ट ने ले ली है. फरहाना ने कैप्टेंसी टास्क में गौरव खन्ना को हराकर कैप्टेंसी हासिल कर ली है.
https://www.instagram.com/p/DPEvCEEktad/?hl=en
न्यूज 24 पर पढ़ें ताजा खबर, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in