Student Union Election: उत्‍तराखंड में छात्र संघ चुनाव आज, मतदान जारी; शाम पांच बजे के बाद आएगा परिणाम – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
Student Union Election Voting उत्तराखंड में आज छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हो रहा हैं। श्रीदेव सुमन कुमाऊं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसरों में मतदान हो रहा है। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। 88 हजार से अधिक छात्र इन चुनावों में भाग ले रहे हैं।

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून । प्रदेश में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव की धूम है। इस दिन यह भी पता चल जाएगा कि सत्ताधारी दल भाजपा से जुड़े छात्र संगठन एबीवीपी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआइ का छात्रसंघों पर दबदबा कितना रहा है।
तीन राज्य विश्वविद्यालयों में श्रीदेव सुमन, कुमाऊं विवि व सोबन सिंह जीना विवि एवं एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसरों एवं संबद्ध राजकीय व सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में छात्र संघों के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है। मतदान सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। पांच बजे के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

प्रदेश में राज्य विश्वविद्यालयों एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय में मतदान में भाग लेने वाले छात्रों की संख्या 88 हजार से अधिक बताई जा रही है। शनिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के चौरास, टिहरी व पौड़ी कैंपस में चुनाव होंगे। साथ ही संबद्ध 10 सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में भी चुनाव होंगे। इनमें प्रमुख रूप से देहरादून में डीएवी, डीबीएस, एमकेपी, श्रीगुरू राम राय पीजी कालेज, एमपीजी कालेज मसूरी सम्मिलित हैं।

सैन्य भूमि से लगे कश्मीर से शुरू देश विरोधी नारे, भाजपा का आरोप- 'युवा आंदोलन के पीछे कांग्रेसी साजिश की आशंका'
UKSSSC Paper Leak: कांग्रेस की बस एक डिमांड, हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में हो सीबीआई जांच
CM धामी का सख्त रुख, SIT जांच के बाद छात्रों के हित में फैसला… 'देशद्रोह के नारे व सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं'
UKSSSC Paper Leak प्रदर्शन में बयानबाजी से गरमाया माहौल, कहा- 'जो नेपाल में हुआ, वह उत्तराखंड में भी हो सकता है'

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News