Entertainment News Live Updates: शनिवार को वीकेंड का वार में काफी कुछ देखने को मिला। सबसे पहले सलमान खान ने तान्या मित्तल के जन्मदिन की वजह से शो की शुरुआत मस्ती के साथ की और इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे करके कई कंटेस्टेंट्स की क्लास भी लगाई। इसके अलावा शो में ‘बिग बॉस 7’ की विनर और अवेज के भाई की वाइफ एक्ट्रेस गौहर खान भी स्टेज पर नजर आईं। गौहर ने शो में आते ही कई कंटेस्टेंट्स को लताड़ लगाई, तो कुछ की तारीफ भी की। इसके अलावा उन्होंने अवेज को अच्छे से खेलने की सलाह भी दी।
वहीं, अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए लगभग 10 दिन हो गए हैं, चलिए जानते हैं कि इस मूवी ने अभी तक कितना बिजनेस कर लिया है। मनोरंजन और बिग बॉस 19’ से जुड़े अपडेट्स पढ़ें यहां।