सोनी लिव सबस्क्रिप्शन की जरूरत नहीं! बिना एक पैसा खर्च किए ऐसे फ्री में उठा पाएंगे IND vs PAK Final मैच का लुत्फ – News24 Hindi

—विज्ञापन—
IND vs PAK Final Live Streaming: इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं. 41 साल में पहली बार आज दुबई के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम जीत के विजय रथ पर सवार है. टीम ने अब तक खेले सभी मैचों में जीत का स्वाद चखा है.
बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने जमकर महफिल लूटी है, तो गेंदबाजी में कुलदीप यादव का जादू सिर चढ़कर बोला है. वहीं, वरुण चक्रवर्ती भी बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए हैं. दूसरी ओर, पाकिस्तान गिरते-पड़ते फाइनल तक पहुंचा है, लेकिन आखिरी दो मैचों में मिली जीत से टीम के हौसले जरूर बुलंद हुए होंगे.
एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान की अब तक कुल 21 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें से 12 मैचों में मैदान टीम इंडिया ने मारा है, जबकि सिर्फ 6 मुकाबले में जीत पाकिस्तान को नसीब हुई है. इस सीजन भी दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2 बार मैदान पर उतरी हैं और दोनों ही बार सूर्या एंड कंपनी पाकिस्तान पर हावी रही है.
यहां क्लिक करके पढ़िए IND vs PAK Final Asia Cup 2025 का लाइव ब्लॉग
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है.
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK, Final मैच के लिए जारी हुए नए नियम-कानून, ये गलतियां पड़ेंगी भारी, मिलेगी कड़ी सजा
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले की लाइव टेलीकास्ट आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे.
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप सोनी लिव पर ले सकेंगे.
सोनी लिव का सब्सक्रिप्टशन अगर आपके पास नहीं है, तो घबराने की कोई बात नहीं है. आप फैन कोड ऐप को डाउनलोड करके भी भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले फाइनल मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले का मजा आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर उठा सकेंगे.
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News