By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
केरल विधानसभा ने भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सदन में यह प्रस्ताव पेश किया. विपक्ष ने इसका समर्थन किया और उनके सुझावों को शामिल करते हुए प्रस्ताव पारित कर दिया गया.
बरेली में एक दिन और इंटरनेट पाबंदी लागू की गई हैं. 30 सितंबर तक इंटरनेट सेवाएं और SMS सुविधा भी सस्पेंड है. बरेली में शुक्रवार को नमाज के बाद हुई हिंसा के बाद 28 और 29 को इंटरनेट और SMS सस्पेंड किया गया था. आज इसे एक दिन बढ़ाया गया है.
अहमदाबाद में होर्डिंग लगाते वक्त 7वीं मंजिल से 10 मजदूर गिर गए. इसके कारण मौके पर ही 2 की मौत हो गई. जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है.
दिल्ली की लव कुश रामलीला में इस बार मशहूर फिल्म स्टार बॉबी देओल रावण दहन करेंगे. 2 अक्टूबर के दिन बॉबी देओल दिल्ली की लव कुश रामलीला में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) कार्यकर्ताओं ने अंधेरी मेट्रो स्टेशन पर लगे हिंदी विज्ञापन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर लगे बोर्ड पर कालिख पोत दी और बिलबोर्ड तोड़ दिया. मनसे पदाधिकारियों का कहना है कि मेट्रो स्टेशनों पर हिंदी में विज्ञापन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. उनका स्पष्ट मत है कि महाराष्ट्र की भाषा मराठी है और यहां विज्ञापन भी केवल मराठी में ही होने चाहिए.
चैतन्यानंद सरस्वती को पुलिस ने बीते दिन आगरा से गिरफ्तार किया था. कल आरोपी चैतन्यानंद को पटियाला हाउस कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है. हालांकि सूत्रों की मानें तो बाबा पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है. पुलिस स्टेशन आने के बाद चैतन्यानंद ने शाम होते ही फल और अन्य की डिमांड की.
महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है. मराठवाड़ा के बाद अब नासिक जिले में भी अतिवृष्टि का तांडव देखने को मिला है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 5 लोगों की मौत हुई है और 8 लोग घायल हुए हैं. वहीं 72 पशुओं की भी मौत दर्ज की गई है. अब तक बाढ़ में फंसे 17 हजार से ज्यादा लोगो को रेस्क्यू कर बचाया गया है.
दिल्ली में दो बांग्लादेशी घुसपैठिये को पकड़ा गया है. साउथ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशन सेल ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. बिना वैध वीजा दस्तावेजों के 2 साल से रह रहे थे. FRRO दिल्ली की मदद से डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. अब्दुलअज़ीज़ मियां (46) निवासी टंगाइल, बांग्लादेश और मो. रफीकुल इस्लाम (29) निवासी गाजीपुर, बांग्लादेश के रूप में हुई है.
पंजाब में पराली जलाने के अब तक 90 मामले सामने आ चुके हैं. रविवार को प्रदेश में पराली जलाने के 8 नए मामले सामने आए हैं. अब तक सबसे अधिक 51 मामले अमृतसर में सामने आए हैं. पराली जलाने के 47 मामलों में 225000 का जुर्माना लगाया गया है. वहीं 49 मामलों में BNS के सेक्शन 223 के तहत FIR भी दर्ज की गई है. 32 मामलों में किसानों के जमीन रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की गई है. जमीन रेवेन्यू रिकॉर्ड में रेड एंट्री होने पर किसान ना तो अपनी जमीन बेच सकता है और ना ही उसे गिरवी या फिर उस जमीन पर लोन ले सकता है.
नक्सलवाद पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलियों के पास कम समय बचा है, गोलियों का जवाब, गोलियों से देना होगा. 31 मार्च 2026 तक पूरा देश नक्सलवाद से मुक्त होगा.
भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 जीतने के बाद मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं इस टूर्नामेंट में खेले गए सभी मैचों की अपनी मैच फीस भारतीय सेना को देना चाहता हूं.”
करूर भगदड़ मामले में विजय की पार्टी TVK ने मदुरै बेंच में एक अलग याचिका दायर की है. इसमें निष्पक्ष जांच की मांग की गई है. इस पर आज दोपहर सुनवाई होगी. मद्रास हाई कोर्ट ने रविवार शाम की सुनवाई रद्द कर दी थी.
करूर भगदड़ मामले में विजय की पार्टी TVK ने मदुरै बेंच में एक अलग याचिका दायर की है. इसमें निष्पक्ष जांच की मांग की गई है. इस पर आज दोपहर सुनवाई होगी. मद्रास हाई कोर्ट ने रविवार शाम की सुनवाई रद्द कर दी थी.
प्रधानमंत्री मोदी आज दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बीजेपी की दिल्ली इकाई के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा के कई नेता और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बीजेपी की दिल्ली इकाई के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा के कई नेता और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 9 जून 2023 को कार्यालय का ‘भूमि पूजन’ किया था. करूर भगदड़ मामले में विजय की पार्टी TVK ने मदुरै बेंच में एक अलग याचिका दायर की है. इसमें निष्पक्ष जांच की मांग की गई है. इस पर आज दोपहर सुनवाई होगी. मद्रास हाई कोर्ट ने रविवार शाम की सुनवाई रद्द कर दी थी. मौसम विभाग ने मुंबई से सटे पालघर में आज तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को छुट्टी घोषित कर दी. प्रशासन ने लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है. देश-दुनिया की और सभी खबरों पर अपडेट्स के लिए पेज रिफ्रेश करते रहें
Published On – Sep 29,2025 12:07 AM IST