इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान विविध साहित्यिक और रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। साथ ही पेंटिंग और डिबेट कॉम्पिटिशन भी कराया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में करीब 155 स्टूडेंट ने पार्टिसिपेट किया
पेंटिंग कॉम्पिटिशन का थीम “नशा मुक्त भारत” रखा गया है। वहीं डिबेट “विकसित भारत 2047 के निर्माण में हिंदी की भूमिका” पर हुआ। पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 30 सितंबर को होने वाले समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ के निर्देश पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे, एनईपी समन्वयक डॉ. एस. बी. वेरुलकर, प्लेसमेंट सेल एवं एन.ई.पी. सारथी सुश्री अनुष्का चौरसिया के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
छात्रों ने दिया संदेश
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.