गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयरों में मंगलवार को जबरदस्त तेजी आई है। सिगरेट एंड टोबैको प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर मंगलवार को 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 3530 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 6 महीने में गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयरों में 50 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं, इस साल अब तक मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 110 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया ने हाल में अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा दिया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 3945 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 1370.30 रुपये है।
हर 1 शेयर पर 2 फ्री शेयर बांट चुकी है कंपनी
गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया (Godfrey Phillips India) ने पिछले दिनों ही अपने निवेशकों को बोनस शेयर बांटे हैं। कंपनी ने 2:1 के अनुपात में शेयरधारकों को बोनस शेयर दिए हैं। यानी, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया ने हर 1 शेयर पर 2 फ्री शेयर दिए हैं। कंपनी के शेयर 16 सितंबर 2025 को बोनस की रिकॉर्ड डेट पर थे। कंपनी ने पिछले 25 साल में पहली बार अपने निवेशकों को बोनस शेयर दिए हैं। कंपनी अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया ने नवंबर 2014 में अपने शेयर को 5 टुकड़े में बांटा था। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयर में बांटा।
5 साल में 1000% से ज्यादा चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयर पिछले पांच साल में 1000 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 1 अक्टूबर 2020 को 306.97 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 29 सितंबर 2025 को 3530 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले चार साल में कंपनी के शेयरों में 730 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयर 815 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। सिगरेट एंड टोबैको प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयरों में दो साल में 380 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play