—विज्ञापन—
Shardiya Navratri Maha Ashtami Live Updates: आज शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है. नवरात्रि में आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप देवी महादौरी की पूजा की जाती है. अष्टमी तिथि को कन्या पूजन भी किया जाता है. शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि आज यानी 30 सितंबर को है. इसे महा दुर्गाष्टमी के रूप में मनाया जाता है.
महा दुर्गाष्टमी पर मां महागौरी की पूजा होती है. मां महागौरी को शैलपुत्री का ही एक रूप माना जाता है. इनका स्वरूप बेहद प्यारा है. मां महागौरी का वाहन बैल है. देवी मां की चार भुजाएं हैं. मां के दाहिने हाथ में त्रिशूल है, जबकि दूसरा हाथ अभय मुद्रा में हैं. बाएं हाथ में डमरू है और दूसरा हाथ वर मुद्रा में है. आज नवरात्रि के आठवें दिन के शुभ मुहूर्त, आरती, मंत्र, भोग आदि के बारे में आप यहां जान सकते हैं.
शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन के शुभ मुहूर्त, आरती, मंत्र, भोग सभी जानकारी के लिए बने रहें न्यूज24 लाइव के साथ…
जय महागौरी जगत की माया। जय उमा भवानी जय महामाया॥
हरिद्वार कनखल के पासा। महागौरी तेरा वहा निवासा॥
चन्द्रकली और ममता अम्बे। जय शक्ति जय जय माँ जगदम्बे॥
भीमा देवी विमला माता। कौशिक देवी जग विख्यता॥
हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा। महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा॥
सती (सत) हवन कुण्ड में था जलाया। उसी धुयें ने रूप काली बनाया॥
बना धर्म सिंह जो सवारी में आया। तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया॥
तभी माँ ने महागौरी नाम पाया। शरण आने वाले का संकट मिटाया॥
शनिवार को तेरी पूजा जो करता। माँ बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता॥
भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो। महागौरी माँ तेरी हरदम ही जय हो॥
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब देवी सती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए किया तो उनके पूरे शरीर पर मिट्टी जम गई. बाद में जब महादेव ने उन्हें प्रसन्न होकर पत्नी के रूप में स्वीकार किया तो देवी ने गंगाजल में स्नान किया.गंगाजल से स्नान के बाद उनका स्वरूप अत्यंत तेजवान दिखने लगा. तब भगवान शिव ने माता के उस गौर वर्ण रूप को देखकर उन्हें महागौरी कहा. तब से भक्तगण उन्हें महागौरी के नाम से पूजते हैं.
समस्त देशवासियों को 'दुर्गा अष्टमी' के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।यह महापर्व केवल भक्ति का प्रतीक नहीं, अपितु शक्ति, साहस, धैर्य और सद्भावना का प्रतीक है। नवरात्रि के इस मंगल अवसर पर माँ दुर्गा की आराधना से प्राप्त दिव्य ऊर्जा हमें सत्य, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा के पथ पर… pic.twitter.com/JqfgqtmtPc
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 30, 2025
समस्त देशवासियों को 'दुर्गा अष्टमी' के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।यह महापर्व केवल भक्ति का प्रतीक नहीं, अपितु शक्ति, साहस, धैर्य और सद्भावना का प्रतीक है। नवरात्रि के इस मंगल अवसर पर माँ दुर्गा की आराधना से प्राप्त दिव्य ऊर्जा हमें सत्य, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा के पथ पर… pic.twitter.com/JqfgqtmtPc
नवरात्रि में अष्टमी तिथि के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि कर लें. इसके बाद स्वच्छ सफेद या गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें. गंगाजल छिड़कर घर और पूजा स्थल को शुद्ध कर लें और इसके बाद व्रत और पूजा का संकल्प लें. घर के मंदिर में चौकी लगाकर मां महागौरी की मूर्ति स्थापित करें. मां महागौरी को देवी को फूल, फल, धूप, दीप, मिठाई और नैवेद्य अर्पित करें. मां के समक्ष घी का दीपक जलाएं और देवी महागौरी के मंत्रों का जाप करें. व्रत की कथा सुनें या पढ़ें और आरती करें.
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in