—विज्ञापन—
Top 10 Richest Indians 2025: भारत में अरबपतियों की कुल संख्या पहली बार 350 के पार पहुंच गई है. लेटेस्ट हरून इंडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में देश में 58 नए अरबपति बने, जिससे कुल संख्या 358 हो गई. रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले दो सालों में भारत में हर दो हफ्ते में एक नया अरबपति बना है.
स्पेन की जीडीपी से ज्यादा भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में ग्रोथ
रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में भारत के 358 अरबपतियों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये हो गई. भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में सालाना 5% की वृद्धि हुई है, जो स्पेन की जीडीपी से भी ज्यादा है और भारत की जीडीपी का लगभग आधा है.
RBI ने GDP ग्रोथ रेट का अनुमान बढ़ाया, महंगाई से मिलेगी राहत
मुकेश अंबानी पहले स्थान पर
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 9,55,410 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ हुरून इंडिया रिच लिस्ट में पहले स्थान पर बने हुए हैं. उनके बाद गौतम अडानी का नाम आता है, जिनकी संपत्ति 8,14,720 करोड़ रुपये है.
जानें क्या है सिल्वर SIP? क्या इस त्योहार के मौसम में सोने से बेहतर है चांदी की खरीदारी?
भारत के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट :
UPI से लेकर रेलवे टिकट बुकिंग तक, 1 अक्टूबर से लागू हो रहे ये बड़े बदलाव; देखें List
स्टार्टअप फाउंडर की संख्या बढ़ी
रिपोर्ट में 97 ऐसे स्टार्टअप फाउंडर शामिल हैं जिनकी नेटवर्थ 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा है. इस लिस्ट में स्टार्टअप क्षेत्र के 46 नए लोग और पब्लिकली लिस्टेड स्टार्टअप के 12 फाउंडर शामिल हैं. पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा इस साल 15,930 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ फिर से अरबपति बन गए. जेप्टो के को-फाउंडर, 22 साल के काइवल्य वोहरा और 23 साल के आदित पालीचा भारत के सबसे युवा अरबपति हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in