आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 1 अक्टूबर 2025 LIVE: ‘आरएसएस ने अंग्रेजों की मदद की’, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बोला हमला – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़): कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दावे को खारिज कर दिया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता आजादी के दौरान जेल गए थे। कांग्रेस ने कहा कि इसके उलट आरएसएस नेताओं ने ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन को दबाने में अंग्रेजों की मदद की थी। कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, “आरएसएस, देश को बांटने वाला संगठन आजादी के समय इसके नेता न तो जेल गए और न ही अंग्रेजों ने उन पर कभी प्रतिबंध लगाया। 1942 में अंग्रेजों के खिलाफ शुरू किए गए ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के दौरान, जब पूरा देश जेल जा रहा था, आरएसएस इस आंदोलन को दबाने में अंग्रेजों की मदद कर रहा था।”
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में आरएसएस के शताब्दी समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि आरएसएस के संस्थापक केबी हेडगेवार और अन्य स्वयंसेवकों को अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई के लिए जेल जाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने स्वतंत्रता सेनानियों को अंग्रेजों के खिलाफ शरण लेने में भी मदद की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आरएसएस कार्यकर्ताओं और नेताओं को 1942 में महाराष्ट्र के चिमूर आंदोलन में भाग लेने के कारण अंग्रेजों के हाथों कष्ट सहना पड़ा। उन्होंने आगे कहा, “आजादी के बाद भी, आरएसएस को हैदराबाद के निजामों के हाथों कष्ट सहना पड़ा। गोवा और दादरा एवं नगर हवेली की आजादी के दौरान भी आरएसएस ने बलिदान दिया। लेकिन आरएसएस अपने ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के लक्ष्य पर अडिग रहा।”
खड़गे को अस्तपताल में भर्ती कराया गया: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बुधवार को इलाज के लिए बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। खड़गे को एम.एस. रामैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि वे 83 वर्षीय नेता का इलाज कर रहे हैं। एक कांग्रेस नेता ने पीटीआई को बताया, “राज्यसभा में विपक्ष के नेता को मंगलवार को अस्पताल ले जाया गया क्योंकि उन्हें बुखार आया और पैर में दर्द की शिकायत हुई। वह ठीक हैं, चिंता की कोई बात नहीं है। डॉक्टर निगरानी कर रहे हैं।”
देश और दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट काम के साथ…
सीपीआई (एम) नेता वृंदा करात ने कहा – प्रधानमंत्री ने आरएसएस के मंच से बहुत सी बातें कहीं…सिक्का और डाक टिकट जारी करके उन्होंने आरएसएस के प्रचारक का काम किया है, भारत के प्रधानमंत्री का नहीं। उन्होंने आज साबित कर दिया है कि पहले वह एक प्रचारक हैं और फिर एक निर्वाचित प्रधानमंत्री।
सीपीआई (एम) नेता वृंदा करात ने कहा – प्रधानमंत्री ने आरएसएस के मंच से बहुत सी बातें कहीं…सिक्का और डाक टिकट जारी करके उन्होंने आरएसएस के प्रचारक का काम किया है, भारत के प्रधानमंत्री का नहीं। उन्होंने आज साबित कर दिया है कि पहले वह एक प्रचारक हैं और फिर एक निर्वाचित प्रधानमंत्री।
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, “पंजाब में बाढ़ के कारण हमारे कुछ कार्यक्रम रोक दिए गए थे और आज हमने पोस्टर लॉन्च करके हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है।” उन्होंने आगे कहा, “देश को समझना चाहिए कि आरएसएस ने देश की आजादी में कोई भूमिका नहीं निभाई।”

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी कहती हैं, “सोनम वांगचुक उन मुखर आवाजों में से एक थे जिन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाए जाने का स्वागत किया था। उन्हें उम्मीद थी कि नरेंद्र मोदी जी लद्दाख को समावेशी विकास की ओर ले जाएंगे। हालांकि, हमें निराशा हाथ लगी और उन्होंने अपना गांधीवादी विरोध शुरू कर दिया। यह कहना कि सोनम वांगचुक पाकिस्तानी तत्वों और अन्य तत्वों के संपर्क में थे, एक व्यक्ति के बारे में फिर से गलत बयानी है और अब उन्हें देशद्रोही करार दिया जा रहा है। उनकी पत्नी ने कई दावों को खारिज कर दिया है। यह एक विच हंट जैसा लग रहा है और भाजपा अपने ही लोगों को जवाबदेह ठहरा रही है। लद्दाख के लोगों ने अब भारत सरकार के साथ बातचीत करने से इनकार कर दिया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार जिस तरह से चीजों को संभाल रही है।”
आरएसएस के शताब्दी समारोह में, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का आज का संबोधन सार्थक और प्रेरक था। आरएसएस ‘राष्ट्र प्रथम’ के आदर्श वाक्य से प्रेरित होकर राष्ट्रवाद की एक नई भावना का प्रतिनिधित्व करता है।”
प्रशासन द्वारा दी गई छूट के तहत लेह में बाजार खुलने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को कुछ राहत मिली।
केंद्रीय मंत्री और बीजपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि एक ओर जीएसटी बचत उत्सव की खुशी है, तो दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता पर टैक्स का बोझ बढ़ा रही है। हम जानते हैं कि हिमाचल प्रदेश बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ की आपदा से उबरने की कोशिश कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से, हिमाचल प्रदेश में पुनर्निर्माण को ध्यान में रखते हुए, सीमेंट पर राहत प्रदान की गई जिससे सीमेंट की कीमतें 30 रुपये प्रति लीटर कम हो गईं। फिर भी, हिमाचल प्रदेश के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल सका क्योंकि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सीमेंट के दाम कम करने के बजाय बढ़ा दिए। जब हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदा और वित्तीय समस्याओं से जूझ रहा है, तो आम लोगों को राहत देने के बजाय, कांग्रेस सरकार अपना खजाना भरने की कोशिश कर रही है।
वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​का पार्थिव शरीर दिल्ली भाजपा कार्यालय लाया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पार्टी नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।
तालिबान सरकार ने बुधवार को अफगानिस्तान में इंटरनेट पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध लगाए जाने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि पुराने फाइबर ऑप्टिक केबल खराब हो गए हैं और उन्हें बदला जा रहा है। यह घोषणा संचार ब्लैकआउट पर तालिबान का पहला सार्वजनिक बयान है जिसके कारण बैंकिंग, वाणिज्य और विमानन क्षेत्र को बाधित हुए है।
पिछले महीने, कई प्रांतों ने अनैतिकता से निपटने के लिए तालिबान नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा के एक आदेश के कारण इंटरनेट बंद होने की पुष्टि की थी। तालिबान अधिकारियों ने पाकिस्तानी पत्रकारों के साथ एक चैट ग्रुप में तीन पंक्तियों के बयान में कहा, “यह अफवाह फैलाई जा रही है कि हमने इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया है।”
पत्रकार राजीव प्रताप सिंह की मौत पर उनकी पत्नी मुस्कान कहती हैं, “मेरी शादी जनवरी में हुई थी और अभी सिर्फ नौ महीने ही हुए हैं। मैं अब सात महीने की गर्भवती हूं। मैं सरकार से कहना चाहती हूं कि मेरे पति न्याय के हकदार हैं और पूरी जांच जरूरी है। मैं सरकार और जनता से विनम्र निवेदन करती हूं कि इस मुश्किल घड़ी में हमारा साथ दें और मैं इस बात पर ज़ोर देती हूं कि जांच पूरी और पारदर्शी होनी चाहिए। फिर भी, अब तक जो कुछ हुआ है, उससे मैं पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूं। अब जबकि इस मामले की जाँच के लिए SIT का गठन हो गया है, मैं बस यही चाहती हूं कि जिम्मेदार लोगों को सजा मिले और उन्हें सख्त सजा मिले। आज इन्हीं लोगों की वजह से मेरी खुशहाल जिंदगी बर्बाद हो गई।”
ज़ुबीन गर्ग की बहन पाल्मे बोरठाकुर कहती हैं, “अब जब उन दोनों (श्यामकानू महंत और सिद्धार्थ शर्मा) को गिरफ्तार कर लिया गया है, तो थोड़ा अच्छा लग रहा है। पुलिस और सरकार सही तरीके से काम कर रही हैं और हम उनका सहयोग कर रहे हैं। न्याय जरूर होगा। मैं लोगों से अपील करती हूं कि वे व्यवस्था पर भरोसा रखें और न्याय की उम्मीद न छोड़ें।”
आरएसएस शताब्दी समारोह में भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, “कार्यक्रम बहुत अच्छी तरह से आयोजित किया गया था और मैं आरएसएस के 100 साल पूरे होने के समारोह में शामिल होकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन प्रेरणादायक और प्रभावशाली था।”
लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर एनएसए के बारे में कहा कि यह मामला केंद्र से संबंधित है। गृह मंत्रालय द्वारा लगाए गए आरोप स्वाभाविक रूप से किसी न किसी आधार पर आधारित होंगे, और वे इस पर अपनी बात रखेंगे। मेरा मानना ​​है कि मैं स्थानीय मुद्दों पर विचार कर रहा हूं, जबकि केंद्र और एनएसए से संबंधित मामलों को वे ही देखेंगे।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दीक्षाभूमि पहुंचे, ऐतिहासिक बौद्ध स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और प्रार्थना की।
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बरजुल्ला स्थित एमईटी मैदान का दौरा किया और कहा, “यह कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि यह आम बात होती जा रही है। यह जगह स्थानीय लोगों के लिए है। मैं महानिदेशक से अनुरोध करती हूं कि यह सुनिश्चित करें कि यह मैदान स्थानीय समुदाय के लिए आरक्षित हो और पुलिस द्वारा इसका इस्तेमाल बंद किया जाए। यह जगह बच्चों के खेलने के लिए है।”
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शहर में हाल ही में हुए दंगों के सबूतों को कैद करने वाले ड्रोन फुटेज जारी किए हैं, ताकि चल रही जांच में मदद मिल सके और अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने में मदद मिल सके।
https://twitter.com/PTI_News/status/1973285481711542616
बलिया जिले के उभांव क्षेत्र स्थित बिल्थरा रोड कस्बे के एक दुर्गा पूजा पंडाल के प्रांगण में कथित रूप से लाठीचार्ज और अभद्रता करने के आरोप में थाना प्रभारी को हटा दिया गया और उसके विरुद्ध जांच के आदेश दिए गए हैं। अभद्रता से नाराज लोगों ने इसके खिलाफ तकरीबन पांच घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया था।
करूर भगदड़ पर भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा, “विपक्ष में रहते हुए मुख्यमंत्री स्टालिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात करते थे। लेकिन अब उनके शासन में लोगों को अपनी राय व्यक्त करने पर गिरफ़्तार किया जा रहा है। डीएमके सदस्य भी अपने विचार व्यक्त करते हैं, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता यह दोहरा मापदंड क्यों? वे चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे हैं कि बैठक में लोग चाकू लेकर आए थे – यह झूठा प्रचार है। सुप्रीम कोर्ट के जज के नेतृत्व में जांच होनी चाहिए या सीबीआई जांच का आदेश दिया जाना चाहिए।”
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, “मेरी गाड़ी पर पथराव हुआ। पूरी घटना रिकॉर्ड की गई और फोरेंसिक रिपोर्ट से पुष्टि होती है कि दो लोगों ने मेरी गाड़ी पर पत्थर फेंके, जिनमें से एक का वजन 10 किलो भी था। इससे मेरे सिर में चोट आई। रिपोर्ट में साफ तौर पर लिखा है कि यह दो लोगों द्वारा किया गया कृत्य था, फिर भी पुलिस ने ‘बी समरी’ केस दर्ज किया, जबकि इसे ‘ए समरी’ केस होना चाहिए था। हमले के बाद, मुख्यमंत्री फडणवीस ने इसे ‘सलीम-जावेद’ की कहानी बताया था, लेकिन यह एक गंभीर मामला है जिसमें वास्तविक धमकियां और चोटें शामिल हैं।”
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का कहना है कि चीन ‘‘ताइवान की स्वतंत्रता’’ को लेकर अलगाववादी गतिविधियों और बाहरी हस्तक्षेप का कड़ा विरोध करेगा और राष्ट्रीय संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता की दृढ़ता से रक्षा करेगा।
कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने ट्वीट किया, “मल्लिकार्जुन खड़गे को पेसमेकर लगाने की सलाह दी गई है और उन्हें नियोजित प्रक्रिया के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और वे बेहतर महसूस कर रहे हैं।”
पीएम मोदी ने आरएसएस के शताब्दी समारोह में कहा, “प्रत्येक स्वयंसेवक का लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं में अटूट विश्वास है। जब देश पर आपातकाल थोपा गया, तो इसी विश्वास ने प्रत्येक स्वयंसेवक को संघर्ष करने की शक्ति दी।”
आरएसएस के शताब्दी समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “संघ शाखा का मैदान एक ऐसी प्रेरणाभूमि है, जहां से एक स्वयंसेवक की अहम् (मैं) से वयं (हम) की यात्रा शुरू होती है।”
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन आज मां भगवती की पूजा के साथ यहां कन्या पूजन भी हुआ। भारत की सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार मातृशक्ति और नारीशक्ति का यह पर्व नई प्रेरणा देता है। इस अवसर पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं।”
RSS के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस 100 रुपये के सिक्के के एक तरफ राष्ट्रीय प्रतीक है और दूसरी तरफ भारत माता की छवि है, जो सिंह पर वरद मुद्रा में विराजमान हैं, और स्वयंसेवक समर्पण भाव से उनके सामने नतमस्तक हैं। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहली बार है कि हमारी मुद्रा पर भारत माता की छवि दिखाई गई है। आज जारी किए गए विशेष डाक टिकट का भी अपना महत्व है। 1963 में, RSS स्वयंसेवकों ने भी गणतंत्र दिवस परेड में गर्व से भाग लिया था। इस डाक टिकट पर उस ऐतिहासिक क्षण की छवि है।”
RSS के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कल विजयादशमी है, एक ऐसा त्योहार जो बुराई पर अच्छाई की जीत, अन्याय पर न्याय की जीत, असत्य पर सत्य की जीत और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। 100 साल पहले इसी महान दिन एक संगठन के रूप में RSS की स्थापना कोई संयोग नहीं था।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह के अवसर पर राष्ट्र के प्रति उसके योगदान को दर्शाने वाला एक विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अपने आवास के बाहर भारी पुलिस तैनाती पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बरेली जाने वाला था, लेकिन कल रात से ही उनके आवास के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र पहुंचे।
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में भाग लेने पर कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को उनकी निस्वार्थ देशभक्ति सेवा के शताब्दी वर्ष के लिए सम्मानित करना वास्तव में इस बात का सच्चा प्रमाण है कि कैसे आरएसएस ने अपने अद्वितीय त्याग और बलिदान की भावना से राष्ट्र निर्माण को मज़बूत किया है और हमारे राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह इस बात के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है कि कैसे आरएसएस ने हमारे नागरिकों और विशेष रूप से हमारे युवाओं में राष्ट्रवादी गौरव का दृढ़ और अटूट संचार किया है।”

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News